पहले चरण का मतदान जारी है
Lok Sabha Election-2024 First Phase Voting: : देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है और जनता बढ़चढ़ कर वोट डाल रही है. इसी बीच देश के फेमस चेहरे भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर खुशी जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच तमिलनाडु में एक्टर अजित कुमार ने तिरुवन्मियूर के एक मतदान केंद्र में जाकर वोट डाला. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है.
तो वहीं कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने तमिलनाडु की शिवगंगा सीट पर वोट डाला. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि “मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाल सका. जहां तक तमिलनाडु का सवाल है, मुझे पूरा विश्वास है कि INDIA समूह तमिलनाडु की सभी 39 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगा. यह चुनाव का पहला चरण है. आज पूरे तमिलनाडु में वोट पड़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी सीटें जीतेंगे.”
मालूम हो कि पहले चरण के चुनाव में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हो रही है. कांग्रेस ने शिवगंगा से इस बार भी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को उम्मीदवार बनाया है. वहीं अभिनेता रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
तो वहीं चेन्नई, तमिलनाडु की दक्षिण चेन्नई लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तमिलसाई सुंदरराजन ने वोट डाला और कहा, “मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि आएं और वोट करें. साथ ही पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से मेरी अपील है कि यह आपके लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा इसलिए कृपया आएं और मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें.” वहीं तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके नेता ई पलानीस्वामी ने सलेम ने भी वोट डाला.
बिहार, जमुई लोकसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार अरुण भारती ने मतदान शुरू होने के पहले पूजा-अर्चना की और भगवान की आशीर्वाद लिया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
डिब्रूगढ़, असम में केंद्रीय मंत्री और डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने वोट डालने के बाद कहा कि,”मुझे लगता है कि लोग बहुत खुशी से वोटिंग में शामिल होंगे. लोगों से प्रार्थना है सब सहयोग करें और कमल का बटन दबाएं.
-भारत एक्सप्रेस
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…