चुनाव

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को नहीं पता कब कहां करना है चुनावी प्रचार?

PM Modi vs Rahul Gandhi Election Campaign: लोकसभा चुनाव के दौरान सियासी दलों के अगुआ धुंआधार प्रचार-अभियान में जुटे हैं. भाजपा की ओर से पीएम मोदी और सीएम योगी एक-एक दिन में चार-चार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं, वहीं, कांग्रेस ने राहुल गांधी एवं उनकी बहन प्रियंका गांधी को बतौर ‘स्टार प्रचारक’ मैदान में उतार रखा है. राहुल गांधी कल यानी कि रविवार को ओडिशा में थे. उन्होंने वहां BJP-BJD के गठबंधन पर हमला बोला.

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राहुल गांधी भले ही ओडिशा के केंद्रपाड़ा पहुंचे और रैली को संबोधित करते हुए ओडिशा में BJP-BJD के गठबंधन को निशाने पर लिया, मगर वे पीएम मोदी की तुलना में अब भी काफी पीछे हैं. एक राजनीतिक विश्लेषक (@ShrrinG) ने राहुल गांधी के केंद्रपाड़ा दौरे पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “यह बहुत ही ख़राब निर्णय था. कोई व्यक्ति जो यह नहीं जानता कि लंबे आम चुनाव में कब और कहाँ प्रचार करना है, जिसमें समझ नहीं हो, वो भला देश चला सकता है?”

ट्विटर अकाउंट @ShrrinG से किए गए ट्वीट में कहा गया, “जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चिलचिलाती गर्मी में एक दिन में 4-4 रैलियां और रोड शो कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी एक दिन में अधिकतम 2 रैलियां संबोधित करते हैं, वो भी हर रोज नहीं. यदि कोई कम रैलियों को संबोधित कर रहा है, तो आप सोचेंगे कि रैली की लोकेशन का चयन इस प्रकार होगा कि अपनी पार्टी को अधिकतम लाभ मिल सके. लेकिन 28 अप्रैल को राहुल गांधी केंद्रपाड़ा चले गए. ये तो अजीब है न?”

राहुल गांधी की केंद्रपाड़ा में की गई चुनावी रैली का एनाल‍िसिस करते हुए @ShrrinG ने पर X.com लिखा-

• कांग्रेस ने पिछले 17 आम चुनावों में केवल 1 बार केंद्रपाड़ा सीट जीती है
• यह एक जीत कांग्रेस को 1952 में मिली थी
• इस सीट का प्रतिनिधित्व बीजू पटनायक ने तीन बार किया था, इसलिए यह बीजद का गढ़ रहा है
• 2009 और 2014 (बैजयंत पांडा) और 2019 (अनुभव मोहंती) जीतने वाले बीजद उम्मीदवार दोनों अब भाजपा में हैं
• बैजयंत पांडा बीजेपी के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और मजबूत स्थिति में हैं
• ओडिशा राज्य में चुनाव चौथे चरण यानी 13 मई से पहले शुरू नहीं होगा
• केंद्रपाड़ा में सातवें और आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा

ऐसा नहीं है कि मैं राहुल गांधी की इस चुनावी रणनीति को लेकर चिंतित हूं, लेकिन क्या यह चौंकाने वाला नहीं है?

यह बहुत ही ख़राब निर्णय है. क्या कोई व्यक्ति जो यह नहीं जानता कि लंबे आम चुनाव में कब और कहाँ प्रचार करना है, भला वो देश चला सकता है?

यह भी पढिए- इस लोकसभा चुनाव के 2 चरणों की वोटिंग से ही नरेंद्र मोदी शतक बना चुके हैं, लेकिन 2 शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला: अमित शाह

– भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

18 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

34 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago