आस्था

Gajlaxmi Rajyog:12 साल गजलक्ष्मी राजयोग का खास संयोग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ!

Gajlaxmi Rajyog Jupiter Venus Conjunction: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन का विशेष महत्व है. कई बाद ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन के खास योग का निर्माण होता है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 12 साल बाद गुरु और शुक्र ग्रह की युति हो रही है. यानी ये दोनों ग्रह एकसाथ आने वाले हैं. बीते 25 अप्रैल को धन का कारक शुक्र ग्रह का मेष राशि में प्रवेश हुआ है. इस स्थिति में शुक्र देव 19 मई तक मौजूद रहेंगे.

ज्योतिष में शुक्र को जहां धन-वैभव, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना गया है, वहीं, बृहस्पति देव धन, सफलता, ज्ञान, विवाह, दांपत्य जीवन इत्यादि के कारक हैं. शुक्र और गुरु ग्रह के एकसाथ आने से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि गजलक्ष्मी राजयोग किन राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी है.

मेष राशि

गुरु-शुक्र की युति से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए बेहद अनुकूल है. इस शुभ योग के प्रभाव से कारोबार और करियर में जबरदस्त उन्नति और लाभ देखने को मिलेगा. घर-परिवार में खुशहाली आएगी. साथ ही धन लाभ के कई योग बनेंगे. इसके अलावा दांपत्य जीवन में पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा.

कर्क राशि

गजलक्ष्मी राजयोग कर्क राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आर्थिक स्थिति पहले से बहुत अच्छी होगी. साथ ही बिजनेस में आमदनी के कई योग बनेंगे. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. नौकरी में पदोन्नति का लाभ मिलेगा. छात्रों को सरकारी नौकरी का सपना साकार हो सकता है. शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी से लाभ प्राप्त होगा.

सिंह राशि

गजलक्ष्मी राजयोग के शुभ प्रभाव से धन लाभ से कई स्रोत बनेंगे. बिजनेस में आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी. इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा से आमदनी में दिनोंदिन वृद्धि होती जाएगी. अविवाहित जातकों को शादी का प्रस्ताव मिलेगा. शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से धन लाभ का योग बनेगा. धार्मिक यात्रा पर जाने प्लानिंग करेंगे.

कुंभ राशि

शुक्र-गुरु की युति से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग कुंभ राशि के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है. इस योग का प्रभाव और मां लक्ष्मी की कृपा धन लाभ में चार चांद लगाएंगे. इसके अलावा मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी. घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी. बिजनेस में धन प्राप्ति के कई योग बनेंगे. परिवार में बड़े सदस्यों से धन लाभ होगा. यात्रा का योग बनेगा जो आर्थिक दृष्टि से शुभ और मंगलकारी है.

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहे हैं ये दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में करें खरीदारी; होगी धन-दौलत में दिन-रात बढ़ोतरी

Dipesh Thakur

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

13 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

33 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

35 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

39 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

54 minutes ago