चौथे चरण का मतदान
Election 2024 Voting Updates: देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के आज 96 सीटों पर मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए. इस चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) के चीफ अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा और एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी जैसे प्रमुख उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला आज मतदाताओं ने किया.
इन प्रमुख उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला
चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव के चौथे चरण में कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (कन्नौज, उप्र) और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय, बिहार), नित्यानंद राय (उजियारपुर, बिहार) और रावसाहेब दानवे (जालना, महाराष्ट्र) शामिल हैं. इनके अलावा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान (दोनों बहरामपुर, पश्चिम बंगाल से), भाजपा की पंकजा मुंडे (बीड, महाराष्ट्र), एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद-तेलंगाना) और आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला (कडप्पा) चुनाव मैदान में हैं.
कुल 1,717 उम्मीदवार मैदान में
10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों के लिए कुल 1,717 उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटरों की संख्या 17.70 करोड़ से अधिक है. आयोग के मुताबिक, इस चरण में 8.73 महिलाओं सहित 17.70 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं के लिए 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर 19 लाख से अधिक मतदानकर्मी तैनात किए गए.
अब तक 543 में से 283 लोकसभा सीटों पर हो चुकी है वोटिंग
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान तक कुल 543 लोकसभा सीटों में से 283 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका था. आज तेलंगाना की 17, आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की आठ एवं जम्मू कश्मीर की एक लोकसभा सीट (श्रीनगर) पर सोमवार को मतदान हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…
NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे. इस…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
IRCTC Special Train List: त्योहारों पर घर जाने की है जल्दी? रेलवे की इन 100…