चुनाव

Assembly Election 2024: सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए जारी है मतदान, सुबह 9 बजे तक पड़े इतने प्रतिशत वोट

Assembly Election 2024 in Sikkim and Arunachal Pradesh: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी है. देश के 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. तो दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं. इस दौरान लोग बढ़-चढ़कर वोट डाल रहे हैं. मतदाताओं में अच्छा रुझान दिखाई दे रहा है.

बता दें कि शाम 6 बजे तक मतदान होगा. दोनों राज्यों की कुल 92 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान संपन्न हो जाएगा. इस दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. सुबह 9 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 6.44% और सिक्किम में 7.90% मतदान हुआ.

बता दें कि अरुणाचल की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों और सिक्किम की 32 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 जून को सामने आ जाएंगे.

सिक्किम में विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री और एसकेएम सुप्रीमो प्रेम सिंह तमांग सहित पूर्व सीएम और एसडीएफ प्रमुख पवन कुमार चामलिंग के साथ ही 146 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. यहां पर 4.64 लाख से अधिक वोटर्स हैं तो आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन वोटर्स में 2,32,381 पुरुष और 2,31,545 महिला वोटर्स हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024: चुनाव ड्यूटी में लगे CRPF जवान की मौत, मतदान केंद्र के बाथरूम में मिले खून से लथपथ

अरुणाचल में 8.92 लाख मतदाता

अरुणाचल प्रदेश में मतदान जारी है. मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इसको लेकर कहा कि “आज लोकतंत्र का महापर्व है और लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है. मुझे उम्मीद है कि इस साल मतदाताओं की संख्या 2019 में मतदाताओं की संख्या से अधिक हो जाएगी.”

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में इतिहास रचने जा रही है. हम दोनों लोकसभा सीटें भी जीतेंगे. उन्होंने आगे कहा कि पिछले चुनाव में बीजेपी को 41 सीटें मिली थीं और हमें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी को 60 में से 60 सीटें मिलेंगी.”

गौरतलब है कि राज्य में कुल 8,92,694 मतदाता है. आज यहां विधानसभा सीटों के साथ ही दो लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है. राज्य की 50 विधानसभा सीटों पर 133 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं तो वहीं दो लोकसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान में कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के सामने चुनावी मैदान में हैं. इस बार अरुणाचल प्रदेश का चुनावी मुद्दा बुनियादी ढांचे के साथ ही सीमा क्षेत्र के विकास का भी रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago