चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: “PM मोदी को ही वोट दें…” तमिलनाडु से लखनऊ पहुंचीं ‘बुलेट रानी’ ने भाजपा का प्रचार किया

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से पार्टी का प्रचार कर रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी की एक फैन तमिलनाडु से बुलेट पर सवार होकर उनका प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंची हैं. बुलेट से चलने के कारण वह ‘बुलेट रानी’ के नाम से फेमस हैं. उनका वास्तविक नाम राजलक्ष्मी मंदा है.

लखनऊ पहुंचने पर वह पीएम मोदी को ही वोट देने की अपील कर रही हैं. इस मौके पार्टी समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. बता दें कि राजलक्ष्मी लगातार भाजपा के समर्थन में अनोखी तरह से लोगों से अपील करती रहती हैं.

राजलक्ष्मी ने 13 फरवरी को तमिलनाडु से लखनऊ के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी. इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले हर शहर में उन्होंने पीएम मोदी को ही वोट देने की अपील की.

साड़ी पहनकर बुलेट से निकलीं राजलक्ष्मी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. राजलक्ष्मी चाहती हैं कि तीसरी बार भी पीएम मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनें. इसके लिए वह लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं. वह लगातार भाजपा के नारे ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा बुलंद कर रही हैं.

वह कहती हैं कि वह पीएम मोदी की नीतियों और उनके विचारों से बहुत प्रभावित हैं और वह इसी तरह से पीएम मोदी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का काम करती रहेंगी.

ये भी पढ़ें-UP News: पीलीभीत में भिड़ीं दो बाइकें, पीछे से आ रहे डंपर ने कुचला, पति-पत्नी सहित पांच की मौत, मिलने जा रहे थे ईद

दिल्ली में करेंगी यात्रा का समापन

राजलक्ष्मी का कहना है कि वह पहले चरण के चुनाव प्रचार ख़त्म होने से पहले ही दिल्ली पहुंच जाएंगी और यहीं पर अपनी यात्रा का समापन कर देंगी. बता दें कि शुक्रवार को लखनऊ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजलक्ष्मी का फूल-माला से जोरदार स्वागत किया.

बुलेट से ही कर रही हैं पीएम का प्रचार

राजलक्ष्मी बुलेट के माध्यम से ही देश के तमाम हिस्सों में पीएम मोदी का प्रचार कर रही हैं. उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत 13 फरवरी को तमिलनाडु से की थी और देश के तमाम हिस्सों से होते हुए 18 अप्रैल को वह दिल्ली पहुंचेंगी. इस दौरान वह 65 दिनों तक लगातार बुलेट चलाएंगी और करीब 21 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगी. वह कहती हैं कि उनको बुलेट चलाना काफी पसंद है. वह कहती हैं कि दिल्ली में भी जोर-शोर से वह पीएम मोदी के लिए प्रचार करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago