David Warner, SS Rajamouli,
एसएस राजामौली देश और दुनिया के सबसे पॉपुलर डायरेक्टर्स में से एक हैं. उनके डायरेक्शन में बनी ‘आरआरआर’ ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की. उनके साथ कई लोग काम करना चाहते हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर साउथ की फिल्मों का अलग ही क्रेज है. अक्सर साउथ की फिल्मों को लेकर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में डेविड वॉर्नर को डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ काम करने का मौका मिला है. आइए जानते है क्या है पूरी अपडेट?
दरअसल, हाल ही में डेविड का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. ये वीडियो एक विज्ञापन का है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली के साथ नजर आ रहे हैं. जी हां, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रेड के एक ऐड के लिए डेविड वार्नर को राजामौली की पॉपुलर फिल्म ‘बाहुबली’ की ड्रेस में देखा गया है. इस ऐड में डेविड की एक्टिंग बेहद कमाल की लग रही है और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है.
सामने आए वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजामौली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से आईपीएल 2024 मैच के लिए टिकट की डिमांड की है, लेकिन डेविड इसके लिए राजामौली के सामने एक शर्त रखते हैं, जिसके चलते रियायती टिकट के बदले राजामौली को डेविड को अपनी फिल्म में शामिल करना होता है. इसके बाद वीडियो में देख सकते हैं कि राजामौली सोचते हैं कि फिल्म कैसे बनेगी? और लास्ट में वो डेविड को फिल्म के लिए मना कर देते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि डेविड एक खूबसूरत हसीना के साथ ठुमके भी लगा रहे हैं. वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
फैंस डेविड वार्नर की एक्टिंग और फनी एक्ट की तारीफ कर रहे हैं. मजाकिया तौर पर डेविड को ‘आरआरआर’ के सीक्वल में लेने की बात कर रहे हैं. कैंडिस वार्नर ने कमेंट किया, “क्या मिलाप है. मैं इसे और अधिक देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती!!” तमन्ना भाटिया ने हंसने और दिल वाले इमोजी भी कमेंट किए. क्रिकेटर की बेटियों ने लिखा, “यह बहुत अच्छा है पापा. क्या हम आपके साथ ऐसा कुछ कर सकते हैं?”
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…