चुनाव

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप तंवर हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा से मिले, बोले- 22 राज्यों में हमारा वजूद, चुनाव में अपनों को मिले अहमियत

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर देश के प्रमुख सियासी दल अपने-अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा करने में लगे हैं. इस बीच अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात के दौरान कुलदीप तंवर ने क्षत्रिय समाज के लोगों को आगामी चुनाव में अहमियत देने को कहा. उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि 22 राज्यों में क्षत्रिय समाज की बड़ी भूमिका है, लेकिन भी फिर कुछ पार्टियों ने इस समाज के लोगों की भावनाओं का ख्‍याल नहीं रखा. तंवर बोले कि- हमारी मांग है हरियाणा और अन्य जगहों से हमारे समाज के लोगों को टिकट मिले.

भारत एक्सप्रेस के संवाददाता से बातचीत में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर हुई मुलाकात का जिक्र किया. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि उनसे मिलने के दौरान हमने हरियाणा और अन्य जगहों से अपने समाज के लोगों को टिकट देने की बात की.

उन्‍होंने कहा- ”मैं आपको बता रहा हूं कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का नेटवर्क 22 राज्यों में फैला हुआ है, हमारा संगठन मजबूत है…चुनाव में जो समाज के उत्थान और मजबूती की बात करेगा…हमारा समर्थन उसी को मिलेगा. इसी उम्मीद के साथ करनाल लोकसभा सीट से वीरेंद्र सिंह राठौर को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने के लिए पूर्व सीएम हुड्डा संग चर्चा की गई. वहां से आश्वासन भी मिला.”

भारत एक्सप्रेस के यूट्यूब चैनल पर पूरा वीडियो देखिए.

पढ़िए 1 क्लिक में दिन की 10 बड़ी चुनावी खबरें: BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की 7वीं सूची आई, PM मोदी बोले- ₹3000 करोड़ गरीबों को लौटाएंगे…

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

20 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

39 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago