चुनाव

“नवाबों, बादशाहों, सुल्तानों के खिलाफ नहीं बोलते कांग्रेस के शहजादे…” राजा-महाराजाओं पर राहुल गांधी के दिए विवादित बयान पर पीएम मोदी का पलटवार

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के बेलगावी में पीएम मोदी ने आज जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी के राजा-महाराजाओं के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर पलटवार किया और कहा कि, “कांग्रेस के शहजादे को राजा, महाराजाओं का योगदान याद नहीं आता. वोट बैंक के लिए वे राजा, महाराजा के खिलाफ बोलते हैं लेकिन नवाबों, बादशाहों, सुल्तानों के खिलाफ उनमें एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है. कांग्रेस की तुष्टीकरण की मानसिकता अब खुलकर देश के सामने आ रही है.”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “वैक्सीन हो या ईवीएम कांग्रेस ने हमेशा लोगों को गुमराह किया. कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर झूठ बोला. कांग्रेस ने लोकतंत्र को बदनाम किया. कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, महाराजा अत्याचारी थे, वे गरीबों की जमीन छीन लेते थे.” पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी चिनम्मा का अपमान किया है. कांग्रेस के शहजादे का बयान सोच-समझकर वोट बैंक की राजनीति करने के लिए, तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है.

ये भी पढ़ें-‘राजा-महाराजाओं का राज था…किसी की जमीन चाहिए होती थी तो उठाकर ले जाते थे’, राहुल गांधी के इस बयान पर विरोध में उतरे राजपूत

बेटी का परिवार एक्शन की मांग करता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हुबली में कॉलेज कैंपस में जो हुआ उसने देश में भूचाल ला दिया है, उस बेटी का परिवार एक्शन की मांग करता रहा लेकिन कांग्रेस की सरकार तुष्टीकरण के दबाव को ही प्राथमिकता देती है. उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कीमत नहीं है, उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है. पीएम ने आगे कहा कि बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ तो भी गंभीरता नहीं आई, उन्होंने यहां तक कह दिया कि गैस का सिलेंडर फटा होगा. इसके बाद पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता के आंखों में धूल क्यों झोंक रही है?

भाजपा ने किया बहुत काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि “पिछले 10 वर्षों में भाजपा, NDA सरकार ने देश के नागरिकों की इज़ ऑफ लिविंग के लिए बहुत काम किया है. इसका बड़ा उदाहरण भारतीय न्याय संहिता है, कांग्रेस मानसिक रूप से अंग्रेजों की गुलामी में ही जी रही थी. अब भारत में न्याय संहिता में दंड को नहीं बल्कि न्याय देने को प्राथमिकता दी गई है.” जनता को सम्बोधित करते हुए वह बोले, “भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती. भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी है. उन्होंने EVM के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की.”

राहुल गांधी ने कहा थी ये बात

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राहुल गांधी एक जनसभा के दौरान राजा-महाराजाओं का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि “राजाओं-महाराजाओं का राज था. जो भी वह चाहते थे कर देते थे. किसी की जमीन चाहिए होती थी, उठा के ले जाते थे. कांग्रेस पार्टी और हमारे कार्यकर्ताओं ने देश की जनता के साथ मिलकर आजादी प्राप्त की. लोकतंत्र लाएं और संविधान देश को दिलवाया.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

7 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

7 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

8 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

8 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

8 hours ago