लाइफस्टाइल

नसों की गंदगी साफ कर दिल का ख्याल रखते हैं ये 5 फूड्स, टल जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है. अक्सर हार्ट अटैक के मामले सुनने को मिलते हैं. इसके अलावा देखा जाता है कि जिन लोगों को दिल की समस्याएं होती हैं उनमें दिक्कतें और बढ़ जाती हैं. ऐसे में जरूरी ये है कि आप कुछ बातों का ख्याल रखें जो कि इसका कारण बनते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अनहेल्दी फूड्स (Unhealthy Food) जैसे की फ्राइड फूड, प्रोसेस्ड फूड, केक, नमकीन, तेल, मक्खन जैसी चीजें के अधिक सेवन से नसों में फैट जमा होने लगता है, जिसके कारण नसें ब्लॉक हो जाती हैं. मेडिकल की भाषा में इसे एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) कहा जाता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक धमनियों में फैट की मात्रा बढ़ने से रक्त प्रवाह यानी ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है और कभी-कभी थम भी जाता है, जिसके कारण मरीज को गंभीर बीमारियों जैसे की कोरोनरी हार्ट डिजीज सहित स्ट्रोक या हार्ट अटैक का सामना करना पड़ सकता है. कुछ फूड्स के सेवन से बंद नसों की समस्या दूर हो सकती है. ऐसे में अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें. आइए जानते हैं इन खास फूड्स के बारे में…

फ्लेक्स सीड्स

अलसी के बीजों में अच्छी मात्रा में प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो नसों को खोलने में मदद करता है. इसके साथ-साथ अलसी के बीजों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो नसों में मौजूद गंदगी को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं.

बेरीज

बेरीज को सबसे ज्यादा हेल्दी फलों में से एक माना जाता है, क्योंकि इनमें विभिन्न प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं और ये विटामिन नसों को मजबूती देने में भी मदद करते हैं. ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और स्ट्रॉबेरी आदि का सेवन करने से नसों में मौजूद गंदगी को साफ करने में काफी मदद कर सकती हैं. साथ ही साथ ये फल हार्ट अटैक का कारण बनने वाली अन्य कई बीमारियों को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं.

खट्टे फल

नसों के लिए खट्टे फलों को भी काफी फायदेमंद माना गया है. सिट्रस फ्रूट्स में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो नसों को मजबूत बनाने और उनकी गंदगी को निकालने में काफी मदद कर सकते हैं. साथ ही खट्टे फलों में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो नसों में जमें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसलिए हार्ट अटैक का खतरा कम करने के लिए रोजाना कम से कम किसी एक खट्टे फल का सेवन जरूर करना चाहिए.

फलियां

हार्ट को सुरक्षित रखने के लिए डाइट में फलियों वाले फूड्स जैसे मटर, चना, दाल और बीन्स आदि को शामिल करना बहुत जरूरी है. साथ ही इन फूड्स में कई ऐसे खास गुण भी होते हैं, जो नसों में मौजूद गंदगी को निकाल फेंकने की क्षमता रखते हैं. नियमित रूप से डाइट में इन फूड्स का सेवन करने से भी हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

फैटी फिश

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आप अपने दिल और नसों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में फैटी फिश को भी शामिल कर सकते हैं. फैटी फिश में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो नसों की गंदगी को बाहर निकालने के साथ उन्हें सिकुड़ने से भी रोकती है और साथ ही साथ सूजन व लालिमा जैसी समस्या को दूर करने में भी मदद करती है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

42 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

56 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago