चुनाव

PM Modi In Kashi: बनारस में CM योगी के साथ PM मोदी का सबसे बड़ा रोड शो, हजारों लोग उन्हें देखने सड़कों पर उमड़े

PM Modi Road Show in Varanasi: महादेव की नगरी ‘काशी’ जिसे वाराणसी कहते हैं, आज वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो कर रहे हैं. इस चुनावी यात्रा में भगवा रथ पर पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. रोड शो की शुरूआत 13 मई की शाम को बीएचयू से हुई, जो काशी विश्वनाथ मंदिर पर संपन्न होगा.

भाजपा नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 6 किलोमीटर लंबा रोड शो 4-5 घंटे तक चलेगा. इसमें 10 मुख्यमंत्रियों समेत एक दर्जन से ज्यादा मंत्रीगण भी शरीक हुए हैं. मोदी के स्वागत के लिए रास्ते में 100 मंच बनाए गए हैं. मंच पर चढ़ कर लोग हर-हर मोदी के नारे लगा रहे हैं. डमरू वादन, शहनाई वादन और शंखनाद से पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं. रोड शो देखने के लिए भारी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं. सड़क के दोनों तरफ पैर रखने की जगह नहीं है.

रोड शो की शुरूआत में पीएम मोदी ने रास्ते में मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उनका रोड शो रविदास गेट पर पहुंचा तो पीएम मोदी ने अपने गले में गमछा डाल लिया.

वाराणसी से पीएम मोदी के रोड शो की एक से एक मनमोहक तस्वीर सामने आ रही है. भाजपा समर्थकों की भीड़ के कारण गाड़ी की स्पीड धीमी है.

भाजपा नेताओं का कहना है कि रोड शो के बाद पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने जाएंगे.

अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी का सबसे बड़ा रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं. यहां वह साल में कई कई बार आते रहे हैं. उन्होंने वाराणसी का कायाकल्प किया है. आज उन्होंने वाराणसी के लंका चौक से अपना रोड शो शुरू किया. उनके मुकाबले के लिए कांग्रेस ने यूपी पार्टी प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़िए: PM Modi Road Show in Patna: बिहार की राजधानी में पीएम ने किया 2KM लंबा रोड शो, भगवा रथ पर साथ में सवार CM नीतीश कुमार, तस्वीरों में देखिए कैसे उमड़ा जनसैलाब

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago