चुनाव

एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी चुनावी खबरें

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह बात सिर्फ चुनावों की हो रही है. नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें जनता कर रही है. कौन जीतेगा, कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए जानते हैं चुनाव से जुड़ी 23 मार्च की 10 बड़ी खबरें, जिन पर पूरे दिन रही देश की नजर.

दिल्ली में आज होगी बैठक

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है. सीटों के बंटवारे को लेकर आज दिल्ली में बैठक होने वाली है. जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आज NDA के नेतृत्व वाले महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर आज फाइनल चर्चा होनी है.

बीजेपी में शामिल हुए बागी MLA

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने शनिवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी जाॅइन कर ली. सभी बागी विधायकों को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी मुख्यालय में पटका पहनाकर शामिल कराया. बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोटिंग की थी. जिससे कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए थे.

चुनाव लड़ने से किया इनकार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा को भी लगातार उम्मीदवारों को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बंगाल में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद गुजरात में भाजपा के दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. वडोदरा सीट से भाजपा प्रत्याशी रंजन भट्ट और साबरकांठा से प्रत्याशी भीखाजी ठाकोर ने पार्टी को टिकट लौटा दिया है. जानकारी के अनुसार रंजन भट्ट ने निजी कारणों से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है पार्टी ने उन्हें वडोदरा से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया था. वहीं साबरकांठा प्रत्याशी भीखाजी ठाकोर की जाति को लेकर विवाद चल रहा था ऐसे में उन्हें चुनाव से दूरी बनानी पड़ी.

उपचुनाव के लिए सपा ने उतारे प्रत्याशी

सपा ने यूपी में तीन सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. सपा ने ददरौल, गैसड़ी और दुद्धी के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं. लोकसभा चुनाव के साथ ही यूपी की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. सपा ने ददौल से अवधेश कुमार वर्मा, गैसड़ी से राकेश यादव और दुद्धी से विजय गोंड को उम्मीदवार बनाया है. गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मंत्री स्वर्गीय एसपी यादव के पुत्र राकेश यादव को सपा से टिकट मिला है.

राम शिरोमणि वर्मा BSP से बर्खास्त

बहुजन समाज पार्टी के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है. वह श्रावस्ती से सांसद थे. उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के लिए कार्रवाई की गई है. बीएसी की तरफ से उनपर अनुशासनहीनता में शामिल रहने का आरोप लगया गया है. बीएसपी के जिला अध्यक्ष लाल चंद कोरी ने बताया कि उन्हें कई बार चेतावनी दी गई लेकिन वह लगातार पार्टी विरोधी कार्य कर रहे थे. जिसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया.

पल्लवी पटेल ने वापस लिए उम्मीदवारों के नाम

अपना दल कमेरावादी ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में उतारे गए अपने उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिए हैं. कृष्णा पटेल ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. लोकसभा चुनाव के लिए घोषित सीटों की सूची अग्रिम सूचना तक निरस्त कर दी गई है.बता दें कि अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को शनिवार को स्थगित कर दिया है. अपना दल कमेरावादी ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि उन्होंने इंडिया गठबंधन के तहत अपने स्तर से ही तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. अब संशोधित लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी.

कांग्रेस को CPI और RJD ने दिया झटका

लोकसभा चुनाव के लिए बने इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तक तैयार नहीं हुआ है. जिसको लेकर राज्यों में पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को उतारने में जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस को बिहार में बड़ा झटका लगा है. यहां पर आरजेडी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को उतार दिया है. आरजडी ने औरंगाबाद से अभय कुशवाहा को पार्टी का उम्मीदवार बनाकर सिंबल दे दिया है तो दूसरी तरफ बेगूसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अवधेश राय को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी है.

RJD अनीता देवी को दिया टिकट

बिहार की राजनीति में अपराधियों की लगातार एंट्री हो रही है. इसी कड़ी में अब आरजेडी ने चर्चित गैंगस्टर अशोक महतो की पत्नी को पार्टी से टिकट दिया है. आरजेडी ने अनीता देवी को मुंगेर सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया है. इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह से होने की उम्मीद है. एनडीए की तरफ से ललन सिंह मुंगेर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. उम्मीदवारी तय होने के बाद गुरुवार की देर रात अशोक महतो अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ लालू यादव से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे थे.

लालू की दोनों बेटियां लड़ेंगी चुनाव

बिहार में इंडिया अलायंस को लगातार झटका लग रहा है. आरजेडी उम्मीदवारों को अपने सिंबल पर मैदान में उतार रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि लालू प्रसाद यादव अपनी दोनों बेटियों को टिकट देने जा रहे हैं. जिसमें मीसा भारती को पटना की पाटलिपुत्र सीट और रोहिणी आचार्य को सारण सीट से टिकट दे सकते हैं. पाटलिपुत्र से मीसा भारती दो बार पहल भी चुनाव लड़ चुकी हैं, हालांकि उन्हें दोनों बार हार का सामना करना पड़ा था.

अखिलेश को एक और झटका

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में रहीं पार्टियां एक-एक कर साथ छोड़ रही हैं. सबसे पहले ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा उसके बाद जयंत चौधरी की आरएलडी और अब जनवादी सोशलिस्ट पार्टी ने अखिलेश से किनारा कर लिया है. जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि अब उनकी पार्टी अकेले अपने दमखम पर यूपी की 27 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के नेता ने ये भी कहा कि अखिलेश यादव से उनकी बात घोसी लोकसभा सीट पर सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की बात चल रही थी, लेकिन अखिलेश ने उन्हें सिर्फ झूठा आश्वासन देते हुए गुमराह किया और अंत समय में राजीव राय को घोसी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

48 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

59 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago