अजब-गजब

उत्तर प्रदेश का अनोखा गांव, जहां मृत बच्चों की शादी कराई जाती है

भारत में तमाम तरह के समुदाय हैं और उनकी अपनी परंपराएं और रीति-रिवाज हैं. विभिन्न समुदायों में शादी करने की परंपराएं भी अलग-अलग हैं. हम ऐसी ही एक परंपरा से आपका परिचय कराने जा रहे हैं,​ जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे.

हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बेटे-बेटी की शादी धूमधाम से हो. ऐसा करने के लिए वे ​कोई कसर नहीं छोड़ते. विवाह के दौरान तमाम रस्में निभाई जाती हैं, उनमें से कुछ हैरान करने वाली भी होती हैं. ऐसा ही एक आश्चर्यजनक रिवाज उत्तर प्रदेश सहारनपुर जिले में प्रचलित है.


ये भी पढ़े: कहीं लोग जूते में डालकर पीते हैं शराब, कहीं चियर्स करना मना… ये हैं वे देश जिनकी अजीबोगरीब परंपराएं जानकर छूट जाएगी हंसी


मृतकों की कराई जाती है शादी

सहारनपुर जिले के मीरपुर गांव के नटों में यह रिवाज प्रचलित है, जिसके तहत मरे हुए बच्चों की शादी कराई जाती है. गांव में बेटियों की शादी ऐसे लड़कों से कराने का रिवाज है, जिनकी मौत कई साल पहले हो गई होती है. यहां अपनी बेटी के शादी के लिए माता-पिता मृत दूल्हा ढूंढ़ते हैं. नट समाज में सिर्फ जिंदा ही नहीं, बल्कि मर चुके बच्चों की शादी भी बेहद धूमधाम से करने की अनोखी परंपरा है. यहां मंडप में दूल्हा-दुल्हन की जगह गुड्डा-गुड़िया रखकर उनका विवाह कराया जाता है. बाल विवाह का विरोधी यह गांव बच्चों के मरने के बाद उनके बालिग होने पर ही उनका विवाह करता है.


ये भी पढ़े: इस गांव में गुलाल-रंगों से नहीं नुकीले औजारों से इस तरह मनाते हैं होली, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश


सालों से चली आ रही है परंपरा

नट समाज में यह परपंरा सदियों से चली आ रही है. ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि इससे उनकी मरी हुई संतान भी अविवाहित नहीं रहती है. इस दौरान बैंड-बाजे के साथ मृत बच्चे का परिवार बारात लेकर कन्या पक्ष के दरवाजे पर आता है और शादी की सभी रस्में भी पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराई जाती हैं. कन्या पक्ष अपने सामर्थ्य के अनुसार वर पक्ष को दान-दहेज भी देता है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

25 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

42 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago