चुनाव

Delhi Elections 2025: कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित बोले- दिल्ली को न मिले पूर्ण राज्य का दर्जा, केजरीवाल यू-टर्न मास्टर

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा अगले महीने होने हैं. अब तक सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है, जिनके सामने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल हैं.

संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली से अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “हमने कई मुख्यमंत्रियों के घर देखे हैं, लेकिन केजरीवाल जैसा ‘शीशमहल’ कहीं नहीं देखा.” उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल देशद्रोही नहीं हैं, लेकिन वह “यू-टर्न मास्टर” हैं. उन्होंने कहा— वे सीएम मैटेरियल भी नहीं हैं.

दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाए जाने के सवाल पर संदीप दीक्षित बोले कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलना चाहिए, क्योंकि यहां भारत सरकार है और पीएम के उूपर कोई नहीं बैठ सकता.

एक न्यूज चैनल पर आज उन्होंने कहा, “दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलना चाहिए”. उनका यह बयान दिल्ली के विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर उनके विचारों को दर्शाता है.

पं. नेहरू और बंसीलाल को बताया बेस्ट

देश में बेस्ट पीएम और बेस्ट सीएम कौन, संदीप दीक्षित ने इन सवालों का भी जवाब दिया. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चुनावी संदर्भ में संदीप दीक्षित ने पं. जवाहरलाल नेहरू को ‘बेस्ट पीएम’ के रूप में देखा. वहीं, बंसीलाल को ‘बेस्ट सीएम’ के तौर पर चुना, साथ ही शीला दीक्षित को भी पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया.

भाजपा मुझे चाहती है, लेकिन मैं कांग्रेस में रहूंगा

संदीप दीक्षित ने यह भी खुलासा किया कि बीजेपी के नेताओं ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकराते हुए कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे.

यह भी पढ़िए: आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ, कहा- ‘यहां के लोगों की सेवा के लिए आया हूं’

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

20 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

42 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

46 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

58 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

59 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago