Bareilly Court On Love Jihad: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फास्ट ट्रेक कोर्ट की ओर से लव जिहाद को लेकर की गई टिप्पणी को हटाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि फैसला एक आपराधिक मामले पर आया था. याचिकाकर्ता नक उससे कोई संबंध नही था. इस तरह के मामले जनहित याचिका के रूप में नही सुने जा सकते, निचली अदालत ने एक फैसले में जज ने लव जिहाद शब्द का इस्तेमाल करते हुए गंभीर टिप्पणी की थी.
इस टिप्पणी में लव जिहाद शब्द का इस्तेमाल किया गया था. इसी के खिलाफ केरल के कोझिकोड के रहने वाले अनस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस एसवीएन भट्ठी की बेंच ने याचिकाकर्ता अनस से पूछा कि आपको इस टिप्पणी से क्या दिक्कत है. निचली अदालत ने अपने फैसले में साफ लिखा है कि ये टिप्पणी तथ्यों के आधार पर की गई है.
याचिकाकर्ता ने यह याचिका अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल की थी. कोर्ट ने कहा कि आप बस व्यस्त है और आपका कोई अधिकार क्षेत्र नही है. यदि साक्ष्य के आधार पर कुछ टिप्पणियां की गई है कि क्या उन्हें हम हटा सकते है? बरेली के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने छात्रा को धोखा देकर शादी करने वाले मोहम्मद आलिम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. साथ ही कोर्ट ने लव जिहाद को लेकर कई टिप्पणी की थी.
हालांकि महिला अपने बयान से मुकर गई थी. महिला ने अपने बयान में कहा था कि वह कोचिंग सेंटर में एक लड़के से मिली. लड़के ने खुद को आनंद कुमार बताया था. दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने बाद में शादी कर लिया था. लेकिन शादी के बाद पता चला कि लड़का मुस्लिम समुदाय से था. उसका असली नाम आलिम था. जिसके बाद लड़के के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिस मामले में कोर्ट ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
ये भी पढ़ें: जेलों और सुधार गृहों में जाति आधारित भेदभाव पर रोक: केंद्र सरकार का बड़ा कदम
-भारत एक्सप्रेस
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…