Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Elections 2025: कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित बोले- दिल्ली को न मिले पूर्ण राज्य का दर्जा, केजरीवाल यू-टर्न मास्टर

Sandeep Dixit On Delhi & Arvind Kejriwal: कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलना चाहिए. ऐसा करना सही नहीं होगा. केजरीवाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा- हम उन्हें सीएम मैटेरियल नहीं मानते.

Congress Leader Sandeep Dixit

संदीप दीक्षित. (फाइल फोटो)

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा अगले महीने होने हैं. अब तक सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है, जिनके सामने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल हैं.

संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली से अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “हमने कई मुख्यमंत्रियों के घर देखे हैं, लेकिन केजरीवाल जैसा ‘शीशमहल’ कहीं नहीं देखा.” उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल देशद्रोही नहीं हैं, लेकिन वह “यू-टर्न मास्टर” हैं. उन्होंने कहा— वे सीएम मैटेरियल भी नहीं हैं.

दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाए जाने के सवाल पर संदीप दीक्षित बोले कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलना चाहिए, क्योंकि यहां भारत सरकार है और पीएम के उूपर कोई नहीं बैठ सकता.

एक न्यूज चैनल पर आज उन्होंने कहा, “दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलना चाहिए”. उनका यह बयान दिल्ली के विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर उनके विचारों को दर्शाता है.

पं. नेहरू और बंसीलाल को बताया बेस्ट

देश में बेस्ट पीएम और बेस्ट सीएम कौन, संदीप दीक्षित ने इन सवालों का भी जवाब दिया. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चुनावी संदर्भ में संदीप दीक्षित ने पं. जवाहरलाल नेहरू को ‘बेस्ट पीएम’ के रूप में देखा. वहीं, बंसीलाल को ‘बेस्ट सीएम’ के तौर पर चुना, साथ ही शीला दीक्षित को भी पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया.

भाजपा मुझे चाहती है, लेकिन मैं कांग्रेस में रहूंगा

संदीप दीक्षित ने यह भी खुलासा किया कि बीजेपी के नेताओं ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकराते हुए कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे.

यह भी पढ़िए: आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ, कहा- ‘यहां के लोगों की सेवा के लिए आया हूं’

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital