चुनाव

Himachal Pradesh: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 11 मई को निकालेंगे विजय संकल्प यात्रा, प्रचंड जीत का किया दावा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. अगले 4 चरणों के लिए सभी पार्टियां और उम्मीदवार जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर भी अपने चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं.

11 मई को निकलेगी संकल्प यात्रा

अनुराग ठाकुर 11 मई से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री विजय संकल्प यात्रा निकालेंगे. ये यात्रा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के भौटा चौक से निकलेगी. इसी संसदीय सीट से बीजेपी ने अनुराग ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है.

एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सम्मानित जनता ने इस क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की जिम्मेदारी मुझे सौंपी और सदा ही मुझ पर अपना विश्वास और आशीर्वाद बनाए रखा. भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर मुझे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी बनने का सौभाग्य दिया है. आगामी 11 मई को होने वाली विजय संकल्प यात्रा में आप सभी के आशीर्वाद का आकांक्षी हूं.’

चार लाख वोटों से दर्ज की थी जीत

अनुराग ठाकुर ने बीते दिनों दावा किया था कि हमीरपुर के लोग उनके साथ हैं और इस बार उनकी जीत का अंतर पिछली बार से ज्यादा होगा. वह 2019 के चुनाव में करीब चार लाख मतों के अंतर से जीते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

16 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago