यूटिलिटी

Sarkari Naukri: DRDO में नौकरी का बढ़िया मौका, सैलरी है 67000; जल्द करें अप्लाई

DRDO Recruitment 2024: रक्षा अनुसंधान विकास संगठन यानी डीआरडीओ (DRDO) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. दरअसल, डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो (Junior Research Fellow) और रिसर्च एसोसिएट (Research Associate) पोस्ट के लिए कई भर्तियां निकली हैं. वैसे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए इच्छुक हैं, वे डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जानकारी रहे कि डीआरडीओ इस भर्ती के जरिए 20 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्त करने जा रहा है.

क्या है योग्यता

डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए उम्मीदवारों की योग्यता बी.ई, बी.टेक, एम.ई, एम.टेक या एम.एससी अनिवार्य है. जबकि, रिसर्च एसोसिएट के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में पीएडी की डिग्री, एम. ई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए.

उम्र सीमा क्या है

डीआरडीओ की इस भर्ती में उम्मीदवारों की उम्र सीमा 28 वर्ष रखी गई है. यानी, जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी उम्र 28 साल के अधिक नहीं होनी चाहिए.

सैलरी कितनी मिलेगी

जूनियर रिसर्च फेलो पर चयनित किए जाने के बाद उम्मीदवारों को 37000 हजार रुपये मंथली सैलरी के तौर पर दिए जाएंगे. वहीं, रिसर्च एसोसिएट पद पर चयन होने के बाद मंथली सैलरी के तौर पर 76000 रुपये देय होगा.

यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए नौसेना में बंपर भर्ती, सैलरी है बेहतरीन; ऐसे करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका, सिर्फ ये योग्यता और सैलरी 61 हजार से भी अधिक

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago