चुनाव

Varanasi Election Result 2024: बनारस में पीएम मोदी लगातार तीसरी बार जीते, INDI Alliance के अजय राय हारे

Varanasi Election Results 2024: लोकसभा चुनाव—2024 के परिणाम आज जारी किए जा रहे हैं. देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी, जहां से एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार चुनाव लड़ा..वे अब अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से जीत गए हैं. सुबह 9:45 तक नरेंद्र मोदी कांग्रेस-सपा की अगुवाई वाले इंडी अलायंस के उम्मीदवार अजय राय से पिछड़ गए थे. हालां​कि, सुबह 10 बजे के बाद नरेंद्र मोदी अजय राय से आगे निकल गए.

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को 1.52 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है. यहां से नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सांसद होंगे.

3 घंटे तक प्रधानमंत्री मोदी मुझसे पीछे थे: अजय राय

हार के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार अजय राय ने कहा, “…3 घंटे तक प्रधानमंत्री मोदी पीछे चल रहे थे. 1.5 लाख वोटों से जीतने में पसीने छूट गए. रायबरेली से राहुल गांधी 4 लाख वोटों से जीत रहे हैं. ये साबित करता है कि राहुल गांधी की हिन्दुस्तान में लोकप्रियता मोदी से बहुत ज्यादा है.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago