महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे.
महाराष्ट्र में अमरावती के बडनेरा विधायक रवि राणा ने उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे मंगलवार (4 जून) को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के 15 दिन के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में शामिल हो जाएंगे.
रवि राणा की पत्नी और अमरावती से निवर्तमान सांसद नवनीत राणा ने इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा है. 2019 के चुनाव में वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विजयी हुई थीं.
अमरावती जिले के बडनेरा से विधायक रवि राणा ने कहा, ‘‘मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के 15 दिन के अंदर उद्धव ठाकरे उनकी सरकार में होंगे और आने वाला समय मोदीजी का है, यह बात उद्धव ठाकरे जानते हैं.’’
उन्होंने कहा कि ‘‘महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) के नेताओं को अपने साथ ब्लड प्रेशर की दवा और डॉक्टरों को रखना चाहिए क्योंकि 4 जून को मतगणना वाले दिन उनमें से अधिकतर बीमार पड़ जाएंगे.’’
यह भी पढ़ें- ‘कन्याकुमारी में साधना से नए संकल्पों का उदय…’, चुनाव नतीजों से पहले पीएम मोदी का लेख
एमवीए में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हैं. रवि राणा ने विश्वास जताया कि उनकी पत्नी नवनीत राणा दो लाख से अधिक वोट के अंतर से अमरावती लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेंगी.
भारत एक्सप्रेस
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…