मनोरंजन

Raveena Tandon पर हुए हमले के बाद Kangana Ranaut ने किया सपोर्ट, बोलीं- ऐसे हमले की निंदा…

Kangana Ranaut Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों सुर्खियों में हैं. अभिनेत्री का एक वीडियो बीते 2 जून को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें उनके साथ कुछ लोग बुरा व्यवहार कर करते नजर आए थे. कुछ लोगों ने रवीना पर महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की थी.

इस मामले में पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि रवीना पर लगाए गए आरोप झूठे हैं, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है. इस घटना के बाद कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर गई हैं. उन्होंने रवीना के साथ गलत करने वाले लोगों को फटकार लगाई है.

रवीना के सपोर्ट में उतरीं कंगना

कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी राय से पीछे नहीं हटती हैं. इसी वजह से वो सुर्खियों में बनी रहती है. इस बार भी उन्होंने रवीना टंडन के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “रवीना टंडन जी के साथ जो हुआ वह बेहद चिंताजनक है, अगर विपरीत समूह में 5-6 और लोग होते, तो उन्हें मार दिया जाता.

उन्होंने लिखा कि हम इस तरह के रोड रेज की निंदा करते हैं. उन लोगों को फटकार लगाई जानी चाहिए. उन्हें इस तरह के हिंसक और जहरीले व्यवहार से बचना नहीं चाहिए.” कंगना की इस पोस्ट पर फैंस उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं. कई लोगों ने तो कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा है कि वह एक अकेली स्टार हैं जो रवीना के सपोर्ट में आई है.

ये भी पढ़ें:अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में Katy Perry और Pitbull की परफॉर्मेंस ने लगाए चार-चांद

क्या है पूरा मामला?

रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस के साथ कुछ भीड़ गलत व्यवहार करते नजर आई. उन पर नशे में गाड़ी चलाने, बुजुर्ग महिला को घायल करने के आरोप लगे थे. एक्ट्रेस के साथ भीड़ मारपीट पर उतर आई थी. वीडियो वायरल होने के बाद मामले को मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया था.

जांच के बाद मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रवीना की कार किसी से नहीं टकराई थी सभी आरोप झूठे थे. पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात बांद्रा के कार्टर रोड पर हुई. अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है.

रवीना का वर्कफ्रंट

रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म पटना शुक्ला में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उन्होंने एक वकील की भूमिका निभाई थी. ये फिल्म 29 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. इसे अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

1 minute ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

6 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

33 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

47 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago