मनोरंजन

Ashish Vidyarthi Marriage: 60 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जानें किससे की शादी

Ashish Vidyarthi 2 nd Wedding : बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने खलनायक के किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. खबरों के मुताबिक 60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है.

आशीष विद्यार्थी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई

आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है. अभिनेता असम की रहने वाली रूपाली बरुआ के साथ सात जन्म के रिश्ते में बंधे हैं. दोनों ने 25 मई को अपने करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की थी. जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान है. जिसमें दूल्हा बने आशीष अपनी दुल्हनिया के साथ पोज दे रहे हैं.

आशीष और रूपाली ने अपनी शादी में जमकर डांस किया

आशीष और रुपाली की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरों पर हैं. तस्वीरों में आशीष और रुपाली एक-दूसरे के साथ डांस करते भी नजर आ रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में अभिनेता अपनी पत्नी का हार ठीक करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

आशीष और रूपाली ने कोलकाता में शादी की

आशीष और रूपाली ने कोलकाता में शादी की. इन तस्वीरों में आशीष ने ऑफ व्हाइट कुर्ते के साथ लुंगी पहनी हुई है. वहीं आशीष की दुल्हनिया भी व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरों में दोनों गले में वरमाला डाले कैमरे को पोज दे रहे हैं. बता दें कि रूपाली फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं. जिनका कोलकाता में एक फैशन स्टोर भी है.

ये भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण के मिशन पर निकली 25 वर्षीय साइकिलिस्ट मिजोरम पहुंची

रूपाली से पहले राजोशी की शादी हुई थी

बता दें कि रूपाली से पहले आशीष की शादी एक्ट्रेस राजोशी विद्यार्थी से हुई थी. जो एक्ट्रेस, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट हैं। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया. सालों तक साथ रहने के बाद दोनों का तलाक हो गया.

आशीष आखिरी बार इसी फिल्म में नजर आए थे

आशीष के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘अलविदा’ में नजर आए थे. वहीं, अपने लंबे करियर में अभिनेता ने 11 भाषाओं में 200 से ज्यादा फिल्में की हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

7 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

33 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

36 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago