होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके कालीघाट स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. सलमान खान शाम करीब 4.25 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, इस दौरान सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक सड़कों पर जमा हो गए. ममता बनर्जी ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने सिनेमा की दुनिया से लेकर कला, समाज और लोगों के विकास तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की.
ममता बनर्जी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘आज अपने आवास पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सलमान खान से मिलकर और बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हुई. हमने सिनेमा की दुनिया से लेकर कला, समाज और लोगों के विकास जैसे विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की.’ मैं सलमान का विशेष आभार व्यक्त करता हूं कि वे व्यस्त कार्यक्रम के बीच यहां आए. वह बेहतर स्वास्थ्य के साथ सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहें. मैं उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.
अधिकारियों ने कहा कि सलमान ने मुख्यमंत्री आवास पर करीब 30 मिनट बिताए. अभिनेता देर शाम को आयोजित होने वाले ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए शहर में थे. अधिकारियों के मुताबिक जिस होटल में सलमान ठहरे हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…