मनोरंजन

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेगीं ‘पद्मावत’ की ये एक्ट्रेस? 7 साल बाद बड़े एक्टर को कर रही डेट

साल 2023 में कई मशहूर हस्तियां शादी के बंधन में बंधें. अब नए साल की शुरुआत में भी कई सेलिब्रिटीज अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं. एक तरफ आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी की धूम देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस की दूसरी शादी की चर्चा हो रही है. नए साल की शुरुआत में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया है. अदिति राव हैदरी पिछले काफी समय से ‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की. इस फोटो में दोनों के बीच नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं.

एक-दूसरे के जन्मदिन पर तस्वीरें पोस्ट की

अदिति और सिद्धार्थ की इस फोटो पर फैन्स का भी प्यार बरस रहा है. दोनों ने इससे पहले एक-दूसरे के जन्मदिन पर तस्वीरें पोस्ट की थीं. लेकिन डेटिंग को लेकर उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया. अब नए साल में अदिति ने सिद्धार्थ के साथ रोमांटिक तस्वीर पोस्ट कर रिलेशनशिप का साफ इशारा दिया है. इसलिए कई लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्या ये दोनों जल्द ही जिंदगी का नया सफर शुरू करेंगे. सिद्धार्थ अदिति से सात साल बड़े हैं. अदिति अब 37 साल की हैं जबकि सिद्धार्थ 44 साल के हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार को आया इस बात पर गुस्सा, समर्थ जुरेल को जड़ दिया थप्पड़

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेगी अदिति

अदिति और सिद्धार्थ की पहली शादी असफल रही. सिद्धार्थ की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई. 2007 में उनका तलाक हो गया. अदिति की पहली शादी सत्यदीप से हुई थी. दोनों ने शादी की खबर का खुलासा नहीं किया था. लेकिन तलाक के बाद दोनों का रिश्ता सबके सामने आ गया. 2021 में अदिति और सिद्धार्थ को फिल्म ‘महा समुद्रम’ के सेट पर प्यार हो गया. पिछले साल अदिति के 36वें जन्मदिन पर सिद्धार्थ ने उनके साथ एक खास तस्वीर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं. दिल की राजकुमारी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘आपके सभी छोटे, बड़े और अनदेखे सपने सच हों. सिद्धार्थ का नाम पहले कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया था. सिद्धार्थ के साथ सामंथा रुथ प्रभु, सोहा अली खान और श्रुति हासन का भी नाम जुड़ा था.

Dimple Yadav

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

10 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

31 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

31 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

43 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

45 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

48 minutes ago