Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Video
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Video: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में चल रहे हैं. इसमें देश-विदेश की कई हस्तियां शामिल हो रही हैं. बीते दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से धूम मचा दी. शाहरुख, सलमान से लेकर खिलाड़ी कुमार तक इस जश्न में महफिल जामते हुए नजर आए. ऐसे में अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं.
अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग उत्सव जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया है, जिसमें शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी और कई अन्य लोगों के साथ-साथ मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान सहित भारत और दुनिया भर की मशहूर हस्तियां हिस्सा लिया है, जिसकी तमाम वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इन्हीं में से एक खिलाड़ी कुमार का वीडियो है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Anant Ambani Pre Wedding समारोह में नाचे सलमान और रणबीर-दीपिका, इन गानों पर लगाए ठुमके
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान अक्षय कुमार ने अपने गाने से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं एक्टर का पंजाबी ट्रैक गुड़ नाल इश्क मीठा गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर को बैठे दर्शकों के बीच घूमते हुए गाने गाते देखा जा सकता है. इसी बीच अक्षय कुमार के पास रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं और उन्होंने खिलाड़ी कुमार को लगे भी लगाया.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…