दरअसल जो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. वो जॉय अवॉर्ड फंक्शन की हैं. तस्वीरों में आलिया गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. साड़ी लुक में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं. आलिया अवॉर्ड पाकर बेहद खुश दिखीं. नवाजे जाने के बाद आलिया ने फिल्मों के लिए अपने जुनून के बारे में बात की. इसके साथ ही रियाद में अवॉर्ड के रूप में उन्हें मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का शुक्रिया अदा किया.
सलाम, नमस्कार, से अपनी बात शुरू करते हुए आलिया भट्ट ने कहा- “यह सचमुच एक खूबसूरत रात है. मैं बस इतना ही जानती हूं कि मैं फिल्मों की दीवानी हूं. मैंने ये पहले भी कहा है कि मुझे लगता है कि जब मैं पैदा हुई थी, तो मैं ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन’ में आई थी. मेरे लिए सिनेमा का यही मतलब है. अगर हम खुशी के बारे में बात कर रहे हैं, तो हमारे जीवन में सबसे बड़ी चीजों में से एक प्यार है. इसलिए आज रात जब मैं घर वापस जा रही हूं तो मैं अपने साथ फिल्मों का प्यार और वो प्यार लेकर जा रही हूं, जो मैंने यहां महसूस किया. इसलिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, और यही फिल्मों का जादू है.”
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…
Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…