Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सऊदी अरब में Alia Bhatt को मिला यह खास अवार्ड, साड़ी पहन दिखाया जलवा, देखें PHOTOS

Alia Bhatt: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट को सऊदी अरब के रियाद में आयोजित ‘जॉय अवॉर्ड्स 2024’ इवेंट में ‘एंटरटेनमेंट मेकर्स अवॉर्ड 2024’ से नवाजा गया.

alia bhatt
Alia Bhatt: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेसेस में से आलिया भट्ट सबसे शानदार एक्ट्रेस हैं. उन्होंने फिल्मों में अपने शानदार एक्टिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाई है. पिछले साल आलिया को उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. अब हाल ही में आलिया भट्ट को सऊदी अरब के रियाद में आयोजित ‘जॉय अवॉर्ड्स 2024’ इवेंट में ‘एंटरटेनमेंट मेकर्स अवॉर्ड 2024’ से नवाजा गया. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

दरअसल जो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. वो जॉय अवॉर्ड फंक्शन की हैं. तस्वीरों में आलिया गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. साड़ी लुक में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं. आलिया अवॉर्ड पाकर बेहद खुश दिखीं. नवाजे जाने के बाद आलिया ने फिल्मों के लिए अपने जुनून के बारे में बात की. इसके साथ ही रियाद में अवॉर्ड के रूप में उन्हें मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का शुक्रिया अदा किया.

आलिया का खूबसूरत अंदाज

सलाम, नमस्कार, से अपनी बात शुरू करते हुए आलिया भट्ट ने कहा- “यह सचमुच एक खूबसूरत रात है. मैं बस इतना ही जानती हूं कि मैं फिल्मों की दीवानी हूं. मैंने ये पहले भी कहा है कि मुझे लगता है कि जब मैं पैदा हुई थी, तो मैं ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन’ में आई थी. मेरे लिए सिनेमा का यही मतलब है. अगर हम खुशी के बारे में बात कर रहे हैं, तो हमारे जीवन में सबसे बड़ी चीजों में से एक प्यार है. इसलिए आज रात जब मैं घर वापस जा रही हूं तो मैं अपने साथ फिल्मों का प्यार और वो प्यार लेकर जा रही हूं, जो मैंने यहां महसूस किया. इसलिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, और यही फिल्मों का जादू है.”

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital