राम मंदिर

Ram Ram: स्‍वर्ग-सा सुंदर राम मंदिर! 500 बरसों का इंतजार खत्‍म, गर्भगृह में पहुंचे रामलला…तस्‍वीरों से कीजिए दर्शन

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें इस समय अयोध्या पर टिकी हुई हैं. सदियों का इंतजार…जिसके पूरे होने पर संशय था अब वह जल्द ही मूर्त रूप लेने जा रहा है. क्योंकि, श्रीराम आ रहे हैं. सोमवार, 22 जनवरी को श्रीराम के 5 वर्षीय बालस्‍वरूप ‘रामलला’ की जन्‍मभूमि के गर्भगृह में 51 इंच ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

इस अवसर पर भारत एक्‍सप्रेस यहां आपको करा रहा है भव्‍य राम मंदिर के दर्शन. आप देख सकते हैं कि पूरा राम मंदिर परिसर, रंग-बिरंगे फूलों और लाइटिंग से सजा है. इसकी भव्‍यता देखकर हरकोई मंत्रमुग्‍ध हुआ जा रहा है. आइए देखते हैं अभी अयोध्‍या से आई ताजा तस्‍वीरें-

राम मंदिर को देखकर बहुत-से श्रद्धालुजन तो यह भी कह रहे हैं कि हम जीते-जी स्‍वर्ग को निहार रहे हैं. करीब 496 वर्षों बाद रामलला अपनी जन्‍मभूमि पर पुनर्स्थापित मंदिर परिसर में विराजेंगे. भगवान की आगवानी के लिए अयोध्‍यावासियों के साथ-साथ देश-दुनिया के भक्‍तगण उत्‍साहित हैं, और अयोध्‍या पहुंच रहे हैं.

पूरे मंदिर परिसर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है. जो फूल महक रहे हैं..उनकी सुगंध दर्शनार्थियों को परम-आनंद का अहसास करा रही है.

यह भी पढ़िए: जहां भगवान राम ने किया था समुद्र पर बाण संधान, वहीं पहुंचे PM मोदी, पूजा करने से पहले लगाई डुबकी VIDEO

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के दिन 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ बजाई जाएगी. विभिन्न राज्यों से आए कलाकार 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र बजाएंगे. यह कार्यक्रम 2 घंटे चलेगा.

यह भी पढ़िए: पहली बार रामसेतु पर प्रधानमंत्री… नरेंद्र मोदी करेंगे अरिचल मुनाई पॉइंट का दौरा, यहीं भगवान राम की शरण में आए थे विभीषण

श्रीरामजन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के अनुसार, राम मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा. यह मंदिर का फर्स्‍ट फ्लोर है, फिर भी देखकर ऐसे लग रहा है कि मंदिर पूरा बन गया हो.

यह भी पढ़िए: PM मोदी ने तमिलनाडु में की श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा, रामनाथस्वामी धाम में सुनी रामायण की कथा, देखें PHOTOS

जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों ने बताया कि पुणे के बीके पवार के राम वाटिक ने दुनियाभर के 56 तरह के फूलों से मंदिर में ये अलौकिक छटा बिखेरी है.

यह भी पढ़िए: नई प्रतिमा के सामने रखी जाएगी रामलला की पुरानी मूर्ति, मंदिर ट्रस्ट ने बताई इसकी वजह

मनमोहक फूलों की सजावट मंदिर की दिव्‍यता को और बढ़ा रही है. रामनगरी में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं.

मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजया गया है. ऐसा लग रहा है मानो प्रभु अयोध्या पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़िए: Ram Lalla Murti: जय श्री राम…! बरसों का इंतजार खत्म, मंदिर प्रांगण में लाए गए रामलला, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हुई गर्भ गृह की पूजा

पीढ़ियों की प्रतीक्षा के उपरांत अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की मंगल घड़ी आ रही है. ऐसे में ये भव्‍यता करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्‍था के लिए बड़े मायने रखती है.

यह भी पढ़िए: श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर के 500 सालों के संघर्ष पर बनी फिल्‍म आज हुई रिलीज, दिखा भक्‍तों का साहस-शौर्य

अवधपुरी अति रुचिर बनाई।
देवन्‍ह सुमन बृष्टि झरि लाई।

अर्थात… अवधपुरी बहुत ही सुंदर सजाई गई है. देवताओं ने पुष्‍पों की वर्षा की झड़ी लगा दी है.

 

यह भी पढ़िए: रामलला गर्भगृह में जल्‍द होंगे विराजमान, पुरानी मूर्ति के दर्शन का आज आखिरी दिन, देखिए तस्‍वीरें

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या के राम मंदिर की झलकियां. (इमेज सोर्स: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट)

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन था. ऐसे में मंदिर प्रांगण आसमानी रोशनी से इस तरह दमका.

अवधपुरी प्रभु आवत जानी।
भई सकल सोभा कै खानी॥

अब ऐसे सज-धज गई श्रीराम की नगरी. अयोध्‍या, जिसका वर्णन सप्‍तपुरियों में से एक के रूप में हैं.

अयोध्‍या की गलियों में एक ही नाम की गूंज है.. राम नाम की, राम पर ही अनेकों भजन-संगीत सुनाई पड़ रहे हैं. रामधुन, राम की तस्‍वीरें, राम की मूर्तियां दिख रही हैं.

ISRO ने अंतरिक्ष से अपने सैटेलाइट से अयोध्या दिखाई है. यह तस्‍वीर धरती से कई किलोमीटर उूंचाई से ली गई है. इसमें सरयू नदी भी नजर आ रही है और रामलला की जन्‍मभूमि भी स्‍पष्‍ठ दिख रही है. 

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

43 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

52 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago