अल्लू अर्जुन
Pushpa 2 Actor Allu Arjun: एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 गुरुवार को देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दर्शकों की ओर से इस फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत भी हो गई. इस मामले में अल्लू अर्जुन सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस पूरी घटना के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर घटना पर दुख जताया है. इसके साथ ही उन्होंने वादा किया है कि वह मृतक के परिवार की पूरी मदद करेंगे.
अल्लू ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मृतक के परिवार को संवेदना जताई है. अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से मैं बहुत दुखी हूं. इस कठीन समय में मैं परिवार के साथ खड़ा हूं. मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं है और मैं पर्सनली जाकर उनके परिवार से मिलूंगा. मैं इस कठिन समय में उनकी मदद करने के लिए हर संभव सहायता करूंगा. जो भी मदद उन्हें मेरे से चाहिए मैं वो करने के लिए तैयार हूं.
अल्लू अर्जुन ने आगे कहा कि-मैं परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता देना चाहता हूं. मैं उनके बच्चे को किसी भी समय जो भी सहायता चाहिए वो देने के लिए तैयार हूं. हम अब तक हुए मेडिकल खर्च का भी ख्याल रखेंगे. यह दिखाने का हमारा तरीका है कि हम आपके लिए है खासकर परिवार के बच्चों के लिए. इसके बाद उन्होंने दर्शकों से अनुरोध भी किया कि जब भी वो सिनेमाघरों में जाएं तो सावधानी बरतें.
ये भी पढ़ें: Red Sea Film Festival का भव्य शुभारंभ, Aamir Khan को किया गया सम्मानित
गुरुवार को हैदराबाद के संध्या थिएटर में “पुष्पा 2” के प्रीमियर शो के दौरान अल्लू अर्जुन भी पहुंचे थे. इस दौरान धक्का-मुक्की और भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटों को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया. मृतक के परिवार की शिकायत पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…