देश

Delhi: शाहदरा में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, केजरीवाल ने अमित शाह पर साधा निशाना

दिल्‍ली में शनिवार सुबह शाहदरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. शाहदरा के विश्वास नगर में बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी. करीब 9 राउंड गोलियां चली हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति को तुरंत गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

मृतक व्यापारी का नाम सुनील जैन (52) है. जब वह यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से मॉर्निंग वॉक करने के बाद अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. बाइक सवार बदमाशों ने सुनील को टारगेट करते हुए करीब 9 राउंड फायरिंग की. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात को क्यों अंजाम दिया गया, इसी जांच की जा रही है. वारदात के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.

सौरभ भारद्वाज का पोस्ट

क्राइम कैपिटल – शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है.

केजरीवाल ने साधा अमित शाह पर निशाना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहदरा में हुई गोलीबारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “अमित शाह जी ने दिल्ली की स्थिति खराब कर दी है. राजधानी को जंगलराज में बदल दिया है. लोग हर तरफ दहशत में जी रहे हैं. बीजेपी से दिल्ली की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है. अब दिल्लीवासियों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी.”

(समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

8 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

50 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

59 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago