Categories: मनोरंजन

Animal Box Office Collection: रणबीर की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, जानें 12वें दिन का कलेक्शन

Animal Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. वीकएंड में धुआंधार कमाई के बाद वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ बरकरार है. वहीं, सैम बहादुर भी टिकट खिड़की पर मजबूती से अपने पांव जमाए हुए है. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. आइए जानते हैं कि 12वें दिन का कलेक्शन

सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, एनिमल ने 12वें दिन यानी सोमवार को 13 करोड़ की कमाई की है, इसके बाद भारत में एनिमल का कलेक्शन 443.27 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 750 करोड़ पार करने से छोड़ा दूर है. जबकि फिल्म का बजट केवल 100 करोड़ बताया गया है.

वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. 11वें दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 13.32 करोड़ का कलेकशन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 458.44 करोड़ हो गया है. माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. अगर ऐसा होता है तो शाहरुख खान और सनी देओल के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले वे तीसरे बॉलीवुड अभिनेता बन जाएंगे.

एनिमल का ताबड़तोड़ कलेक्शन

गौरतलब है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 87.56 करोड़ की कमाई हासिल की थी, जो कि कमाई के मामले में सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड था. 10 दिनों में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल ने पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 और सातवें दिन 24.23 करोड़ की कमाई की थी, जिसके चलते पहले हफ्ते का कलेक्शन 337.58 करोड़ हो गया है. वहीं आठवें दिन कमाई 22.95 करोड़, नौंवे दिन 34.74 करोड़ और दसवें दिन 36 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. वहीं वर्ल्डवाइड यह आंकडा 717.46 करोड़ रहा.

 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

23 minutes ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

47 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago