मोहम्मद शमी (सोर्स-BCCI X)
Mohammed Shami Arjun Award: राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया है. इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. शमी समेत कुल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया. मोहम्मद शमी ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक (24) विकेट झटके थे.
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. शमी ने वर्ल्ड कप में कुल 7 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने कुल 24 विकेट झटके थे. वह वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. वर्ल्ड कप के शुरुआत चार मुकाबले में मोहम्मद शमी को बाहर बैठना पड़ा था.
अर्जुन अवार्ड लेने के बाद शमी ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, सबसे पहले थैंक्स कि ये अवार्ड के लिए. एक ड्रीम है. बहुत खुशी की बात है. ऐसा लग रहा है कि सपना देख रहे हैं. लोगों की पूरी जिंदगी गुजर जाती है. हमलोग अवार्ड्स को देखते रह जाते हैं. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को लेकर शमी ने कहा कि मैं कुछ नया नहीं सोचता हूं. अगर मैं फिट हूं तो मेरे खेलने के रिजल्ट आपको दिखेंगे. पब्लिक को भी दिखेंगे. मैं कोशिश यही करता हूं कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसको पूरा करूं और सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि बड़ी टीम के खिलाफ होम कंडीशंस आपको बहुत हेल्प करते हैं. बहुत जरूरी है कि अच्छे माइंड सेट के साथ ग्राउंड पर उतरें.
शमी के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो मोहम्मद शमी ने अब तक 64 टेस्ट मैच खले हैं. जिसमें उनके नाम 229 विकेट दर्ज है. वहीं उन्होंने 101 वनडे मैच में 195 विकेट चटकाए हैं. जबकि, 23 टी20 मुकाबले में 24 विकेट लिए हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में शुरुआत के चार मैच में बाहर रहने के बाद पांचवे मैच में वापसी की और वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया.
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…