मनोरंजन

Bigg Boss 17: कंटेस्टेंट्स के लिए खतरे की घंटी? एल्विश यादव के दोस्त की घर में होगी एंट्री!

Bigg Boss 17: पॉपुलर यूट्यूबर एवं बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव काफी सुर्ख़ियों में हैं. वहीं दूसरी तरफ शो बिग बॉस 17 में अब टीवी और ओटीटी कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन झगड़ा देखने को मिलत्ता रहता है. इसी बीच एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लेकर जानकारी आ रही है. किसी ऐसे कंटेस्टेंट के आने की बात सामने आ रही है जो पॉपुलर यूट्यूबर है.

एल्विश यादव के दोस्त लवकेश करेंगे एंट्री

यहां हम एल्विश यादव के दोस्त लवकेश कटारिया की बात कर रहे हैं. आप सब जानते हैं कि एल्विश को विनर बनाने के लिए लवकेश ने बहुत मेहनत की थी. उन्होंने एल्विश को विनर बनाने के लिए जी-जान लगा दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर के मिड तक लवकेश की एंट्री हो सकती है.

क्या एल्विश करेंगे सपोर्ट

अब देखना ये होगा कि अगर सच में लवकेश आते हैं तो एल्विश उन्हें विनर बनाने के लिए कैसे सपोर्ट करते हैं. लवकेश, एल्विश के बहुत करीब हैं और दोनों हर वक्त साथ रहते हैं. इतना ही नहीं वह एल्विश के मैनेजर जैसे हैं और उनका सारा काम संभालते हैं तो इस वजह से थोड़ा शक है कि शायद ही लवकेश आएं. खैर कुछ दिनों में पता चल ही जाएगा कि लवकेश आएंगे या नहीं.

एल्विश यादव केस

बता दें कि एल्विश इन दिनों नेगेटिव वजहों से सुर्खियों में हैं. नोएडा रेव पार्टी और सांपों के जहर के मामले में नोएडा पुलिस एल्विश यादव से फिर पूछताछ करना चाहती है लेकिन एल्विश ने बीमार होने का बात कहकर पूछताछ में शामिल होने से मना कर दिया. लेकिन एल्विश की बीमारी का दावा झूठा साबित हो रहा है, क्योंकि एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गाड़ी चलाते हुए गाने सुन रहा है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

13 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

57 minutes ago