Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bigg Boss 17: कंटेस्टेंट्स के लिए खतरे की घंटी? एल्विश यादव के दोस्त की घर में होगी एंट्री!

Bigg Boss 17: इस बार का बिग बॉस चर्चा में बना हुआ है. इनमें टीवी से लेकर यूट्यूबर तक कई स्टार शामिल हैं. अब बिग बॉस 17 को लेकर अपडेट आई है कि शो में जल्द एल्विश यादव के दोस्त एंट्री लेने वाले हैं.

Bigg Boss 17: पॉपुलर यूट्यूबर एवं बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव काफी सुर्ख़ियों में हैं. वहीं दूसरी तरफ शो बिग बॉस 17 में अब टीवी और ओटीटी कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन झगड़ा देखने को मिलत्ता रहता है. इसी बीच एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लेकर जानकारी आ रही है. किसी ऐसे कंटेस्टेंट के आने की बात सामने आ रही है जो पॉपुलर यूट्यूबर है.

एल्विश यादव के दोस्त लवकेश करेंगे एंट्री

यहां हम एल्विश यादव के दोस्त लवकेश कटारिया की बात कर रहे हैं. आप सब जानते हैं कि एल्विश को विनर बनाने के लिए लवकेश ने बहुत मेहनत की थी. उन्होंने एल्विश को विनर बनाने के लिए जी-जान लगा दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर के मिड तक लवकेश की एंट्री हो सकती है.

क्या एल्विश करेंगे सपोर्ट

अब देखना ये होगा कि अगर सच में लवकेश आते हैं तो एल्विश उन्हें विनर बनाने के लिए कैसे सपोर्ट करते हैं. लवकेश, एल्विश के बहुत करीब हैं और दोनों हर वक्त साथ रहते हैं. इतना ही नहीं वह एल्विश के मैनेजर जैसे हैं और उनका सारा काम संभालते हैं तो इस वजह से थोड़ा शक है कि शायद ही लवकेश आएं. खैर कुछ दिनों में पता चल ही जाएगा कि लवकेश आएंगे या नहीं.

एल्विश यादव केस 

बता दें कि एल्विश इन दिनों नेगेटिव वजहों से सुर्खियों में हैं. नोएडा रेव पार्टी और सांपों के जहर के मामले में नोएडा पुलिस एल्विश यादव से फिर पूछताछ करना चाहती है लेकिन एल्विश ने बीमार होने का बात कहकर पूछताछ में शामिल होने से मना कर दिया. लेकिन एल्विश की बीमारी का दावा झूठा साबित हो रहा है, क्योंकि एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गाड़ी चलाते हुए गाने सुन रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital