सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
पूर्व सांसद और एक्ट्रेस जया प्रदा
UP News: पूर्व सांसद जया प्रदा और फिल्म अभिनत्री की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. कोर्ट ने उनके खिलाफ एक पुराने मामले गैर जमानती वारंट जारी किया है. दरअसल साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान जया प्रदा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था. तब से यह मामला रामपुर की एमपी एमएलए (MP MLA) कोर्ट में विचाराधीन है. उन पर चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. तब से कोर्ट ने उनको कई बार पर तारीख बुलाया, लेकिन जया प्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं.
कोर्ट ने हाल ही में 8 नवंबर को जया प्रदा को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था. लेकिन पूर्व सांसद तब भी कोर्ट नहीं पहुंची. इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है.
बता दें कि कोर्ट ने एक बार फिर उन्हें 17 नवंबर की तारीख मुकर्रर हुई है. इस बार कोर्ट ने उन्हें सख्ती के साथ पेश होने का आदेश कहा है. ऐसे में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी है. ऐसे में देखना होगा अब जया प्रदा पहुंचती हैं या नहीं. या कोर्ट अब उनके खिलाफ किया एक्शन लेने वाला है.
जया प्रदा के मामले में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि यह पूरा मामला साल 2019 का है. जया के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का यह मामला दर्ज हुआ था. मामला इसलिए लटका पड़ा है क्योंकि जया कोर्ट में लगातार गैर हाजिर हो रही हैं. इसलिए कोर्ट ने उन्हें एक बार फिर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. अब जया को 17 नवंबर को कोर्ट में पेश होना है. ऐसे में फिर एक बार देखना होगा कि जया इस बार कोर्ट में हाजिर होंगी या नहीं.
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…
अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि 1857 की…
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…