मनोरंजन

Bigg Boss OTT 3: ‘मैं घर जाना चाहती हूं…’, विशाल के कमेंट पर कृतिका मलिक ने किया ऐसे रिएक्ट

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ शुरू हुए लगभग दो हफ्ते हो चुके है. ऐसे में अब कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को खूब मिल रहे है. हालिया एपिसोड में बात हाथापाई तक पहुंच गई. कृतिका पर कमेंट करने को लेकर अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ तक जड़ दिया. वहीं इस ताजा वाकए के बाद कृतिका मलिक ने कहा कि वह अब फ्री महसूस नहीं करती हैं और घर जाना चाहती हैं.

अरमान ने विशाल को मारा थप्पड़ (Bigg Boss OTT 3)

दरअसल, बीते कुछ एपिसोड में विशाल ने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक पर कमेंट करते हुए लवकेश के कानों में कहा था कि उन्हें भाभी पसंद हैं. हाल ही में ‘वीकेंड का वार एपिसोड में शो की पूर्व कंटेस्टेंट और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक आईं और विशाल के इस कमेंट पर आपत्ति जताई. वहीं, अरमान भी आगबबूला हो उठे और आपा खोते हुए विशाल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.

कृतिका ने सना मकबूल और चंद्रिका से कही ये बात

साथ ही इस मामले को लेकर कृतिका ने सना मकबूल और चंद्रिका दीक्षित के साथ बात की. कृतिका ने कहा, ‘मेरे बारे में उन्होंने जो कहा, उसे जानने के बाद, मैं अब घर में फ्री महसूस नहीं करती हूं. मुझे घर जाने का मन कर रहा है. अब सब कुछ अलग लगता है, और मुझे लगता है कि मुझे सभी के सामने अपने बर्ताव को लेकर अलर्ट रहना होगा.’

शिवानी और चंद्रिका की हुई बहस (Bigg Boss OTT 3)

आपको बता दें जियो सिनेमा प्रीमियम पर चैनल द्वारा एक प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें चंद्रिका दीक्षित, विशाल को सपोर्ट करने पर शिवानी कुमारी को खरी-खोटी सुनाती हुई नजर आ रही हैं. प्रोमो में चंद्रिका ने शिवानी से पूछा, ‘कल जो हुआ, जब तेरे सामने आया… तुझे क्या लगता है कि विशाल ने जो भी किया वो सही है.’ इस पर शिवानी ने जवाब दिया, “नहीं” इसके बाद उन्होंने कहा, ‘तो फिर तू उसके साथ बैठ कैसे रही है. मैं तेरे पर पाबंदी नहीं लगा रही हूं, बस अपनी बात कह रही हूं. मेरा जमीर गवाह नहीं दे रहा कि मैं उस इंसान के साथ बैठ जाऊं.

यह भी पढ़ें : फिल्म ‘आंख मिचौली’ विवादों में, दिव्यांग लोगों को अपमानित करने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए दिशानिर्देश

इसके बाद शिवानी कहती हैं कि अगर हम उसकी एक गलती पर पूरी लाइफ ही खत्म कर दें, तो ऐसा नहीं हो सकता. इससे आगे चंद्रिका कहती हैं, ‘कल हमको कोई थप्पड़ मारकर तुमसे अच्छे से बात करेगा तो तुम उससे बात करोगी?’ वहीं, विशाल थप्पड़ वाली घटना को लेकर सना मकबूल से बात करते नजर आते है और कहते है, ‘मैं अंदर से बहुत हैवी महसूस कर रहा हूं.’ इस पर सना उन्हें सलाह देती है कि उन्हें अपनी इमोशन्स को बाहर निकालने की जरूरत है.

Uma Sharma

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

23 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

35 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

59 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

59 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago