दुनिया

VIDEO: PM मोदी रूस पहुंचे, राजधानी मॉस्को में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत; रूसी सेना ने बजाई ‘जन गण मन..’ की धुन

Narendra Modi Russia Visit Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 साल बाद आज एक बार फिर रूस पहुंच गए हैं. वहां रूस की राजधानी मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

पीएम मोदी के विमान से उतरने के बाद उनके स्वागत में रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई.


मॉस्को पहुंचने पर पीएम मोदी की आगवानी रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री (1st DPM) डेनिस मंटुरोव ने की. ध्‍यान देने योग्‍य बात यह है कि मंटुरोव रूस में उस उप प्रधानमंत्री से वरिष्ठ हैं, जिन्होंने शी जिनपिंग की रूस यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया था.

पीएम मोदी के साथ रशियन डिप्‍टी पीएम मंटुरोव उनकी कार में एयरपोर्ट से होटल तक भी गए. पीएम मोदी रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर करेंगे.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अभी बताया कि पीएम मोदी रूस की राजधानी मॉस्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. ये पहला मौका होगा, जब पीएम मोदी रूस-यूक्रेन के युद्ध के बाद रूस का दौरा कर रहे हैं. इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे. पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की आखिरी मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में SCO समिट के दौरान हुई थी.

पुतिन 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए नहीं आए थे, बल्कि उनका भारत दौरा दिसंबर 2021 में हुआ था.

रूस से जुड़ी पीएम मोदी की यादें

ग्लोबल एक्सपर्ट कहते हैं कि भारत और रूस के बीच संबंधों की जड़ें बहुत गहरी हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मजबूती देना शुरू किया था. उनकी रूस की पहली यात्रा 6 नवंबर 2001 को हुई थी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मास्को गए थे. तब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ही साथ भारत-रूस शिखर सम्मेलन की वार्ता हुई थी. पुतिन दो दशक से भी ज्यादा समय से सत्ता में हैं. पुतिन और मोदी वैश्विक मंचों पर अनेक बार मिल चुके हैं.

यह भी पढिए- PM मोदी रूस-ऑस्ट्रिया के दौरे पर रवाना, 2001 में पहली बार पुतिन से मुलाकात के बाद ऐसे हुई उनसे पक्की दोस्ती

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

15 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

29 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago