मनोरंजन

“भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद रहा तो लड़ूंगी लोकसभा चुनाव”, क्या राजनीति में आने वाली हैं एक्ट्रेस कंगना रनौत?

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. उतना ही नहीं आए दिन पोलिटिकल बयानों को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं. कंगना से अक्सर पॉलिटिक्स में एंट्री करने को लेकर सवाल पूछे जाते हैं. लेकिन अब उन्होंने पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है. कंगना रनौत ने कहा कि अगर प्रभु श्री कृष्ट की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव में उतरेंगी.

कंगना ने द्वारकाधीश मंदिर के किए दर्शन

कंगना गुजरात के प्रसिद्ध यात्राधाम द्वारका के जगत मंदिर पहुंचीं. वहां पहुंचकर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर तस्वीरें भी शेयर की थी. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस नें कैप्शन में लिखा था “कुछ दिनों से मेरा हृदय बहुत व्यथित था, मन चाह रहा था कि द्वारकाधीश के दर्शन करूँ द्वारका. वहीं कंगना द्वारकाधीश मंदिर से लौटने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बताती है “यह अविश्वसनीय था. मैं हमेशा कहती हूं कि द्वारका दिव्य है. हमें जितना हो सके आना चाहिए. भगवान कृष्ण का स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं.

लोकसभा चुनाव लड़ेंगीं कंगना?

कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर प्रभु श्री कृष्ट की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव में उतरेंगी. इसके साथ ही कयास तेज हो गए हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है.

दशहरे पर किया था रावण दहन

कंगना रनौत ने श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका में मंदिरो के दर्शन किए. वह साड़ी पहनकर दर्शन करने पहुंची थीं. इस बार दशहरे के मौके पर भी दिल्ली के लालकिले पर होने वाली मशहूर लवकुश रामलीला में रावण दहन करने कंगना रनौत पहुंची थीं. आम तौर पर यहां प्रधानमंत्री रावण दहन किया करते थे. इस बार कंगना का पहुंचना भी इस ओर संकेत था कि वह पॉलिटिकल एंट्री कर सकती हैं. बताया गया था कि महिला आरक्षण कानून बनने की वजह से इस बार महिला से रावण दहन करवाया गया है.

राम मंदिर पर भी बोलीं कंगना

कंगना रनौत ने कहा कि 600 साल के संघर्ष के बाद आज राम मंदिर तैयार हो रहा है. भाजपा की वजह से देश को यह दिन देखने को मिला है. उन्होंने कहा, हम बडडी धूमधाम से मंदिर को फिर से स्थापित कर रहे हैं. यह सनातन धर्म के लिए एक बड़े उत्सव की तरह है. बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म तेजस रिलीज हुई है. हालांकि इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी सुस्त रही है. इसी बीच कंगना रनौत द्वारका पहुंची. उन्होंने कहा, मन बहुत परेशान था. ऐसे में मन हुआ कि द्वारकाधीश के दर्शन करूं. श्रीकृष्ण की नगरी में आते ही सारी चिंताएं टूटकर कदमों में गिर गईं. मेरा मन स्थिर हो गया. आनंद की अनुभूति हो रही है.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago