देश

“PM ने देखते ही पूछा था…पढ़ते-लिखते हो या नहीं”, सिंगर आदित्य गढ़वी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ पहली मुलाकात का बताया किस्सा

Aditya Gadhvi First Meet With PM Modi: फेमस ‘गोटिलो’ सिंगर आदित्य गढ़वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने उस समय की कहानी सुनाई. जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बल्कि गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, सिंगर आदित्य गढ़वी ने बताया कि जैसे ही मैंने पहली बार उनसे मुलाकात की तो मानिसिक रूप से तैयार हो रहा था.

सिंगर गढ़वी कहते हैं कि यह बात साल 2014 से पहले की है. जब पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नहीं… गुजरात के मुख्यमंत्री थे. उस समय मेरी उम्र महज 18 या 19 साल थी.

‘लोग तालियां बजाते हुए मोदी..मोदी के नारे लगा रहे थे’

गढ़वी बताते हैं कि मुझे गाने का बहुत शौक था इसलिए मैं काफी सारे रियलटी शो में किया करता था. वह हमारे मुख्यमंत्री हैं, यह बात में जानता था. लेकिन मैं उनसे कभी मिला नहीं था. उन्होंने बताया कि मुझे याद है उस दिन हमारा एक कार्यक्रम चल रहा था. तभी पीएम मोदी आए. माहौल उसी तरह से बना हुआ था. लोग तालियां बजाते हुए मोदी..मोदी के नारे लगा रहे थे. हमेशा की तरह वहीं सब हो रहा था. लेकिन मैं उनसे मिलने के लिए उत्साहित था.

यह भी पढ़ें-  “भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद रहा तो लड़ूंगी लोकसभा चुनाव”, क्या राजनीति में आने वाली हैं एक्ट्रेस कंगना रनौत?

पढ़ता-लिखता है या नहीं?

सिंगर ने आगे बताया जैसे ही हमारा शो खत्म हुआ तो मेरा पिता जी ने कहा कि मोदी जी से मिलना है तुझे. तो मैंने कहा हां, बिल्कुल उस समय मैं मानसिक रूप से ऐसी तैयारी कर रहा था कि मुझे अपना परिचय देना होगा. बताना होगा कि कौन हूं. मैं जैसे ही स्टेज पर गया और उनके पास पहुंचा. उन्होंने मेरी तरफ देखा और हाथ आगे बढ़ाकर करने लगे. उन्होंने अपने फनी स्टाइल में पूछा कि पढ़ता-लिखता है या नहीं? इस दौरान ‘खलासी’ फेम गायक ने नरेंद्र मोदी के काम और भारत के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की जमकर तारीफ की.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

59 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago