देश

Rajasthan: जल जीवन मिशन केस में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, IAS अधिकारी के ठिकाने समेत 25 जगहों पर की छापेमारी

Rajasthan Elections: राजस्थान में चुनाव से पहले ईडी एक्शन मोड में हैं. शुक्रवार सुबह से ही जांच एजेंसी ने प्रदेश की 25 जगह पर छापेमारी की है. इसके IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल और IRS अधिकारी रोली अग्रवाल के जयपुर स्थित आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की. जांच एजेंसी यह कार्रवाई जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में की है. ईडी ने पिछले हफ्ते भी कई जगहों पर छापेमारी की थी. इसके जयपुर समेत प्रदेश के प्रमुख शहर शामिल थे.

वहीं ईडी की इस कार्रवाई पर प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रिएक्श भी सामने आया है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार गिराने के लिए ईडी का उपयोग किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- BJP ने क्यों काटा कैलाश मेघवाल का टिकट? 2018 के चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से हासिल की थी जीत, जानिए वजह

ईडी सीबीआई के जरिए हमारी सरकार गिराने की कोशिश

सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि क्या इतने बड़े देश में कहीं आर्थिक अपराध नहीं हो रहे हैं. जांच एजेंसिया वहां ध्यान क्यों नहीं दे रही हैं. ईडी का ध्यान सिर्फ हमारे नेताओं पर जा रहा है. इससे पहले हमारे अध्यक्ष डोटासरा और मेरे बेटे वैभव के पास से ईडी को कुछ नहीं मिला. यह सब हमारी सरकार गिराने के लिए किया जा रहा है. चुनाव जीतने के लिए ईडी और सीबीआई के जरिए घिनौनी राजनीति हो रही है. बता दें कि कुछ समय पहले जांच एजेंसी एक पुराने मामले में सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पूछताछ के लिए समन भेजा था. इसके बाद से ही प्रदेश में ईडी कार्रवाई को लेकर सिसायत चढ़ चढ़कर बोल पर रही है.

बीजेपी सांसद ने लगाया बड़ा आरोप

वहीं, बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कुछ महीने पहले आरोप लगाया था कि राजस्थान में जल जीवन मिशन को लागू करने के नाम पर 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि मिशन के 48 प्रोजेक्ट्स में फर्जी एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट्स के आधार पर दो कंपनियों को 900 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago