Adipurush: ओम राउत की प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ की चौतरफा आलोचना हो रही है. फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और ‘रामायण’ की मूल भावना से छेड़छाड़ करने का आरोप लग रहा है. साथ ही फिल्म के डायलॉग को लेकर भी बवाल मचा हुआ है. इन सब के बावजूद क्या आप जानते हैं कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने कई रिकॉर्ड्स भी बना लिए हैं. ये रिकॉर्ड फिल्म की बंपर कमाई और फिर अचानक धड़ाम हुए कलेक्शन से जुड़े हुए हैं. तो आइए जानते हैं प्रभास की इस फिल्म ने कौन से नए रिकॉर्ड कायम किए हैं.
‘आदिपुरुष’ फिल्म ने पहले दिन 37 करोड़ की शुरुआती कमाई की जो पहले दिन के पठान और केजीएफ 2 के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है. ये ब्रहास्त्र के पहले दिन के 36 करोड़ कलेक्शन से ज्यादा है. इस फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया और इसी के साथ ये पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई. इसके अलावा इस फिल्म ने महज दो दिनों में वर्ल्ड वाइड करीब 240 करोड़ की कमाई की जो पठान के 219 करोड़ से अधिक हैं.
प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 और साहो पहले ही 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है और अब आदिपुरुष के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से ये प्रभास की चौथी 100 करोड़ की फिल्म बन गई है. इसके साथ ही प्रभास पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनकी मूल हिन्दी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.
इसके साथ ही आदिपुरुष के कलेक्शन में आई कमी भी एक रिकॉर्ड ही है. वहीं सोमवार को आदिपुरुष ने महज 16 करोड़ का कारोबार किया जो इसके पहले दिन के कलेक्शन से करीब 81% कम है. फिल्म को लेकर छिड़ा विवाद फिल्म के गिरते कलेक्शन की वजह माना जा रहा है.
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…
Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना…
BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…
मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…