देश

Bihar News: बिहार में फिर निर्माणाधीन पुल के साथ हुआ ‘खेल’, किशनगंज में मेची नदी पर बन रहे ब्रीज का पाया धंसा

Bihar News: बिहार में इनदिनों निर्माणाधीन पुलों के साथ ‘खेल’ हो रहा है. कहीं करोड़ो की लागत से बना पुल गंगा में गिर जाता है तो कहीं पाए धंस जाते हैं. ताजा मामला कटिहार से सामने आया है. कटिहार और किशनगंज जिलों को जोड़ने वाली मेची नदी पर एक निर्माणाधीन पुल का खंभा गोरी गांव के पास धंस गया. भ्रष्टाचार का भार पुल को बीच से टेढ़ा कर दिया है. ANI के हवाले से एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यह कंस्ट्रक्टर और इंजीनियर की गलती है. उन्होंने अपना काम ठीक से नहीं किया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.”

इससे पहले भागलपुर में गिरा था ब्रीज

बता दें कि इससे पहले 4 जून को बिहार के ही भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल ढह गया था. कैमरे में कैद फुटेज में पुल के दो हिस्से एक के बाद एक टूटते हुए दिख रहे थे. हालांकि, इस हादसे में सिर्फ माल की हानि हुई जान की नहीं. 1717 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के खगड़िया में अगुवानी सुल्तानगंज गंगा पुल बनाया जा रहा है. इसी ब्रीज का हिस्सा गंगा में जा गिरा था.

यह हादसा शाम करीब छह बजे हुआ था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुल ढहने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही थी. इतना ही नहीं उन्होंने घटना की जांच के आदेश भी दिए थे. हालांकि, ”पुल निर्माण निगम” से रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है. खबरों के मुताबिक पुल का कम से कम तीन फीट हिस्सा नीचे गंगा में गिर गया. अप्रैल 2022 में एक तूफान ने भी पुल को बहुत नुकसान पहुंचाया था. खगड़िया, अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच पुल का मध्य भाग गंगा पर बनाया जा रहा था. दो साल पहले भी पुल का एक हिस्सा ढह गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

23 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

1 hour ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

1 hour ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago