मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, वाराणसी में यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज, यहां जानें पूरा मामला

Elvish Yadav: वाराणसी पहुंचे यूट्यूबर एल्विश यादव से एक और विवाद जुड़ गया है. यह मामला हाई सिक्योरिटी जोन वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से संबंधित है. इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ किए जाने को लेकर की गई शिकायत पर वाराणसी पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है. स्नेक पायजन से नशे मामले में लखनऊ में ईडी ने एल्विश यादव से अभी कुछ दिन पूर्व ही पूछताछ की थी और अब वो इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. वाराणसी में एल्विश यादव ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया. मंदिर में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैमरा ले जाना प्रतिबंधित है इसके बावजूद एल्विश यादव ने विश्वनाथ धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खिंचाई. अपने साथियों के साथ एल्विश यादव की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस तस्वीर को लेकर शिकायत किए जाने पर जांच का निर्देश दिया गया.

अधिवक्ता ने शिकायत कर की कार्रवाई की मांग (Elvish Yadav)

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में एल्विश यादव के फोटो खिंचवाने को लेकर वाराणसी के अधिवक्ता प्रतीक कुमार सिंह ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की. मामला संज्ञान में आने पर वाराणसी के संयुक्त पुलिस आयुक्त डा के एंजिलरसन ने जांच का आदेश दिया. अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की. जिसपर संयुक्त पुलिस आयुक्त ने डीसीपी सुरक्षा को जांच का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी. इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Salman Khan Firing Case: चार्जशीट से हुए कई बड़े खुलासे, लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने शूटर से कहा- ‘ऐसे गोली दागो कि सलमान डर जाए’

मंदिर प्रशासन और सुरक्षा अधिकारी भी सवालों के घेरे में (Elvish Yadav)

श्रावण मास में आम श्रद्धालुओं के लिए तरह-तरह की गाइडलाइन जारी करने और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाले मंदिर प्रशासन से एल्विश यादव के मामले में चूक हुई या जानबूझकर उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खिंचवाने की सहूलियत दी गई, इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा छिड़ गई है. लोगों का कहना है कि मंदिर प्रशासन आम श्रद्धालुओं को जांच पड़ताल के नाम पर परेशान करता है, जबकि किसी संगीन मामले के आरोपी को इतनी सहूलियत देकर प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खिंचवाना मंदिर प्रशासन की मनमानी को उजागर करता है. पूरे मंदिर परिसर की सीसीटीवी से निगरानी की बात करने वाले अधिकारियों को यह सारी बातें कैसे नहीं पता चलती है यह समझ से परे है. सोशल मीडिया पर एल्विश की तस्वीर को लेकर मंदिर प्रशासन और मंदिर की सुरक्षा में लगे अधिकारियों पर जमकर तंज कसे जा रहे हैं.

Saurabh Agarwal

Recent Posts

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

29 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

30 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

38 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

1 hour ago