ओलंपिक

Paris Olympics 2024: तीरंदाजी में अंकिता भगत, भजन कौर और दीपिका कुमारी के शानदार प्रदर्शन से क्वाटर फाइनल में पहुंचा भारत

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होगी, लेकिन ओलंपिक सफर शुरू हो गया है. भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अभियान का की शुरुआत तीरंदाजी से कर दिया है. दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और भजन कौर ने महिला इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड में हिस्सा लिया.

वुमेंस इंडिविजुअल के रिजल्ट भी सामने आ गए हैं. कोरिया की लिम सिहयोन शीर्ष पह हैं, जिन्होंने 694 का स्कोर किया और अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया. वहीं दूसरे नंबर पर कोरिया की ही एनएएम सुहयोन हैं, जिन्होंने 688 स्कोर किया, यह स्कोर उनका पर्सनल बेस्ट है. तीसरे स्थान पर चीन की यांग Xiaolei हैं. जिन्होंने 673 का स्कोर किया.

भारत की ओर से अंकिता भगत टॉपर रही. उन्होंने 666 का स्कोर करते हुए रैंकिंग राउंड को नंबर 11 पर खत्म किया. भजन कौर (659 स्कोर) 22वें स्थान पर रहीं और दीपिका कुमारी (658 स्कोर) 23वां स्थान हासिल किया. इन तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचा दिया है. अगर टीम रैंकिंग के हिसाब से बात करें तो भारत ने इस राउंड को चौथे स्थान पर समाप्त किया.

तीरंदाजी में कोरिया 2046 अंकों के साथ शीर्ष पर है. चीन और मैक्सिको क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही. जबकि, भारत 1983 अंकों के साथ चौथे स्थान पर अपना सफर समाप्त किया. अब 28 जुलाई को भारतीय तिकड़ी टीम स्पर्धा में हिस्सा लेंगी. जहां पर उनका सामना नीदरलैंड्स और फ्रांस के बीच राउंड ऑफ 16 के मैच विजेता से होगा.

बता दें कि ओलंपिक का ओपनिंग सेरेमनी कल यानी 26 जुलाई को होनी है, हालांकि, कुछ ऐसे भी इवेंट होते हैं, जिनकी शुरुआत पहले ही हो जाता है. इसी कड़ी में भारत अपने अभियान की शुरुआत तीरंदाजी से किया.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: तीरंदाजी से अभियान का आगाज करेगा भारत, आज क्वालिफिकेशन राउंड में शामिल होंगे ये 6 दिग्गज तीरंदाज

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने ‘डियर फ्रेंड’ लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…

15 minutes ago

नेपाल और श्रीलंका के बाद अब सर्बिया: टिकटॉक से लेकर सड़कों तक, कैसे सत्ता के सिंहासन हिला रही Gen Z?

सर्बिया से लेकर श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल तक युवाओं के आंदोलनों ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और…

21 minutes ago

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

52 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

2 hours ago