मनोरंजन

Adipurush: डायलॉग्स बदलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ‘आदिपुरुष’ ने तोड़ा दम, 7वें दिन केवल इतनी हुई कमाई

Adipurush : ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर काफी बज था. कहा जा रहा था कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट होगी. हालांकि 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई भी की और फिल्म का ओपनिंग वीकेंड भी काफी शानदार रहा. लेकिन इसके बाद फिल्म के डायलॉग और किरदारों के चित्रण पर विवाद इतना गहरा गया कि इसकी कमाई के घटने का सिलसिला शुरू हो गया. सोमवार से ‘आदिपुरुष’ की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए जानते हैं ‘आदिपुरुष’ ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है?

‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के सातवें दिन कितना किया कमाई?

‘आदिपुरुष’ विवादों में इस कदर उलझ गई है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का गणित ही पूरी तरह गड़बड़ हो गया है. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने शानदार 86 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था लेकिन, अब फिल्म की कमाई के आंकड़े मेकर्स की रातों की नींद उड़ा रहे हैं. दरअसल ‘आदिपुरुष’ की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है. वहीं अब फिल्म के कलेक्शन के सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं जो बेहद निराशाजनक हैं.

ये भी पढ़े:Bigg Boss OTT 2: अविनाश सचदेव पर इस एक्ट्रेस ने लगाया पलक को धोखा देने का आरोप तो अविनाश ने कहा प्यार हो गया था खत्म

आदिपुरुष’ को स्पेशल डिस्काउंट का नहीं मिला फायदा

आदिपुरुष’ ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई बेशक कर ली है लेकिन 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए लागत निकालना मुश्किल लग रहा है. हैरानी की बात ये है कि मेकर्स ने 22 और 23 जून यानी दो दिन के लिए फिल्म के टिकट की कीमत कम कर दी थी और थ्री डी टिकट का प्राइस 150 रुपये कर दिया था लेकिन, फिल्म को इस स्पेशल डिस्काउंट का भी कोई फायदा नहीं हुआ और गुरुवार यानी 22 जून को फिल्म का कलेक्शन सबसे कम रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

14 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

32 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

49 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago