ओलंपिक

Paris Olympic 2024: आज से मेडल की रेस शुरू, 4 भारतीय शूटर्स पर रहेगी खेलप्रमियों की नजरें

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलिंपिक 2024 में आज यानी 27 जुलााई से मेडल की रेस शुरू होने वाली है. शनिवार 27 जुलाई को 8 खेलों के 22 मेडल इवेंट होंगे. जिनमें भारतीय खेलप्रिमियों की नजर शूटर्स पर रहेंगी. आज दोपहर 3 बजे से राइफल (10 मीटर) कैटेगरी का गोल्ड मेडल मैच खेला जाना है. इस कैटेगरी में भारत की ओर से चार निशानेबाज अपना-अपना दम दिखाएंगे.

इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, मुक्केबाजी और हॉकी समेत 7 खेलों में हिस्सा लेने के लिए मैदान में रहेंगे. भारत का पहला मैच दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से शूटिंग का होगा. जबकि, आखिरी मैच रात 12 बजे के बाद बॉक्सिंग का होगा.

1 गोल्ड समेत 4 मेडल पर रहेगी नजर

पेरिस ओलिंपिक में भारत आज अपना आगाज शूटिंग से करेगा. भारतीय निशानेबाज 10 मीटर एयर मिक्स्ड राइफल इवेंट में 1 गोल्ड समेत 3 मेडल के लिए निशाना लगाएंगे. निशानेबाजी में भारत की ओर से दो जोड़ियां मैदान में उतरने वाली हैं. इन जोड़ियों में संदीप सिंह और एलावेनिल वालारिवन, अर्जुन बाबूता व रमिता जिंदल के नाम शामिल हैं. इसके अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के क्वालिफेकेशन इवेंट में सरबजीत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा निशाना लगाएंगे.

ओलिंपिक के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

शुक्रवार 26 जुलाई को पेरिस ओलिंपिक (2024) का रंगारंग आगाज हुआ. सीन नदी की लहरों पर ओलिंपिक गेम्स की ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी हुई. ओलिंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब खेलों का उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम से बाहर आयोजित किया गया.

Dipesh Thakur

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 minute ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

14 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

28 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

51 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago