Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Narendra Modi Shapath Grahan: पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए इस दिग्गज सुपरस्टार को दिया न्योता?

Narendra Modi Shapath Grahan: नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इस सुपरस्टार को अचानक फोन करके दिया निमंत्रण…

Narendra Modi Shapath Grahan

Narendra Modi Shapath Grahan

Narendra Modi Shapath Grahan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सुपरस्टार मोहनलाल को अचानक फोन करके निमंत्रण दिया. हालांकि अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण स्टार ने इस कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता जताई.

पहले भी आ चूका है प्रधानमंत्री मोदी की ओर से फोन? (Narendra Modi Shapath Grahan)

संयोग से त्रिशूर से केरल के एकमात्र भाजपा सांसद और मोहनलाल के सहयोगी सुरेश गोपी को 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से इसी तरह का फोन आया था, जिसमें उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कहा गया था। गोपी ने वह निमंत्रण स्वीकार कर लिया था. गोपी को 2016 में राज्यसभा के लिए नामित किया गया था.

यह भी पढ़ें : ‘पंचायत 3’ फेम दुर्गेश कुमार को नहीं मिल रहा बड़ी फिल्मों में काम, एक्टर ने रोते हुए सुनाया दुखड़ा, कहा-‘मुझे अभी तक…’

इस साल की शुरुआत में त्रिशूर गये थे पीएम मोदी (Narendra Modi Shapath Grahan)

पिछले वर्ष कार्यकाल समाप्त होने के बाद गोपी अपने पेशे में सक्रिय हो गए और इस साल उन्हें त्रिशूर से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए कहा गया जिसमें उन्होंने जीत हासिल की. वह केरल से भाजपा के पहले लोकसभा सदस्य बन गये हैं. पीएम मोदी इस साल की शुरुआत में त्रिशूर गये थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest