Fighter OTT Release Date
Fighter OTT Release Date: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) ने 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. वहीं फिल्म को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. जी हां ‘फाइटर’ की ओपनिंग बेहद शानदार रही थी. इसी के साथ ये फिल्म साल 2024 की वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है. इन सबके बीच अब ‘फाइटर’ की OTT रिलीज डेट भी आ गई है.
ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ था. हर किसी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, ऐसे में दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. एरियल एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है वहीं इसकी OTT रिलीज डेट भी आ गई है. तो चलिए जानते हैं कि आप घर बैठे इस फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब देख सकते हैं ?
यह भी पढ़ें : रुक नहीं रही फिल्म ‘हनुमान’ की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर 26वें दिन भी मचाई गदर, कमाई पहुंची इतने करोड़
इस समय ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इस फिल्म को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. फिल्म में इंडियन एयरफोर्स के टॉप एविएटर्स को दिखाया गया है जो खतरे का सामना करते हुए एयर ड्रेगन बनाने के लिए एक साथ उतरे हैं. जहां फैंस इस फिल्म की OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं उनके लिए गुड न्यूज़ भी सामने आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. फिलहाल फिल्म की OTT रिलीज की डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म को लास्ट वीक में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है. हालांकि अभी इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…