यूटिलिटी

आज से खुले इन 3 कंपनियों के IPO, क्या हो सकता है मुनाफा?

IPO Update: अगर आप आईपीओ (IPO) में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि आईपीओ के कुल तीन कंपनियां खुल गए हैं. वहीं एक एसएमई (SME)कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग हुई है. इसके साथ ही पहले से ही खुले सुरेंद्र पार्क होटल्स (Surendra Park Hotels) के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी मौका है. अगर आप भी आईपीओ (IPO) में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे डिटेल्स के बारे में बताने जा रहे है जो आपके काम आ सके.

Gabriel Pet Straps के शेयरों की हुई लिस्टिंग

अगर आप IPO के शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो Gabriel Pet Straps के शेयरों की आज लिस्टिंग शुरू हो गई है. ये शेयर बीएसई पर 13% प्रीमियम के साथ 115 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 101 रुपये प्रति शेयर तय किया था. यह एक SME आईपीओ है जिसकी लिस्टिंग BSE SME के तुलना पर की गई है.

राशि पेरिफेरल्स

आज यानी बुधवार को इंफॉर्मेशन और राशि पेरिफेरल्स (Rashi Peripherals) का आईपीओ खुल गया है. इस आईपीओ के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई जा रही है. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 295 से 311 रुपये के बीच तय किया गया है. इसमें निवेशक 9 फरवरी तक निवेश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:शेयरों में आज के दिन मामूली तेजी, निवेशकों को कल से शुरु होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों का इंतजार

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक

बता दें कि बेंगलुरु के जना स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ भी आज खुल चुका है. इस आईपीओ के जरिए बैंक 570 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रहा है. अगर आप निवेश करना चाहते है तो आप 9 फरवरी तक कर सकते हैं. इस आईपीओ में कंपनी ने 462 करोड़ रुपये के फ्रेश और 108 करोड़ रुपये के शेयर जुटाने वाली है. कंपनी ने निवेशकों से 167 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए हैं. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 14 फरवरी को होगी. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 393 से 414 रुपये के बीच तय किया है.

इन दो कंपनियों में निवेश का आखिरी मौका

वहीं ‘द पार्क ब्रांड’ की पैरेंट कंपनी एपीजे सुरेंद्र होटल्स के 920 करोड़ रुपये के आईपीओ में निवेश करने का आज आखिरी मौका है. कंपनी ने 5 फरवरी को खुले इस आईपीओ में प्राइस बैंड 147 रुपये से लेकर 155 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. शेयरों की लिस्टिंग 12 फरवरी को होगी. SME के आईपीओ में भी निवेश करने का आज ही आखिरी मौका है. इस SME आईपीओ का साइज 26.66 करोड़ रुपये है. इसका प्राइस बैंड 68 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago