मनोरंजन

शादी के बाद पहली बार कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा संग पहुंचीं ससुराल, दिल्ली में हुआ नई दुल्हन का शानदार स्वागत

Sidharth Malhotra Kiara Advani:  कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद दिल्ली (Delhi) पहुंच चुके हैं. ससुराल में नई दुल्हन का शानदार स्वागत हुआ. वहीं ससुराल पहुंचते ही कियारा ने सिड के साथ मिलकर पैपराजी से मुलाकात की और उन्हें शादी की मिठाई बांटी.

कियारा-सिड ने बांटी पैपराजी को मिठाई

दरअसल दोनों लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों ने कैमरे के लिए कई सारे पोज दिए और पैपराजी को अपनी शादी की मिठाई भी बांटी. कपल की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैंस नई जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें शादी बधाई दे रहे हैं. वहीं इससे पहले सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे. जहां कियारा का बेहद ही सिंपल लुक देखने को मिला.

एक साथ दिखे सिड कियारा

सिद्धार्थ और कियारा शादी के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट किए गए हैं. कपल हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं. अभिनेत्री की मांग में सिंदूर और हाथों में उनका गुलाबी रंग का चूड़ा नजर आ रहा है. साथ ही उनके गले में मंगलसूत्र भी दिखाई दे रहा है. शादी के बाद अभिनेत्री के चेहरे पर अलग ही ग्लो नजर आ रहा है. वहीं, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हमेशा की तरह बेहद हैंडसम दिख रहे हैं. उन्होंने ब्लैक लेदर जैकेट और वाइट टीशर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी हुई है. कपल ने सनग्लासेस पहने हुए हैं.

7 फरवरी को जैसलमेर में हुई थी शादी

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की है. दोनों की शादी में फैमिली और करीबी दोस्तों के अलावा इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी शिरकत की थी. जिसमें शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, जूही चावला, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और ईशा अंबानी भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-‘किसी का भाई, किसी की जान’ की शूटिंग हुई खत्म, सलमान खान ने इंस्टा पर शेयर किया ये पोस्ट

कपल ने शेयर की थी शादी की तस्वीर

शादी के बाद ये तस्वीरें सिद्धार्थ और कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. जिसमें वो शादी के जोड़े में एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए थे. तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा था कि – ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई..आगे की यात्रा के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद की जरुरत है.’

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

9 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

26 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

42 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

56 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago